{"_id":"62c0af0de5417b603134bde8","slug":"panic-due-to-leopard-in-sector-80-forest-department-put-cage-mohali-news-pkl4554179111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-80 में तेंदुए से दशहत, जंगलात विभाग ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-80 में तेंदुए से दशहत, जंगलात विभाग ने लगाया पिंजरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांडरां। सेक्टर-80 स्थित नेशनल एग्री फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (नाबी) के पास शुक्रवार देर रात तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है। इसके साथ ही गांव के धार्मिक स्थानों से एनाउंसमेंट करवाकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। दूसरी तरफ जंगलात विभाग की तरफ से हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक तेंदुआ देखने के बाद नाबी के अधिकारियों ने नजदीक के गांव के पूर्व सरपंच अजैब सिंह को सूचित किया। इसके बाद आसपास के गांवों को इस बारे में सूचित किया गया। इतना ही नहीं वहां से गुजरते चो में एक जंगली जानवर के पैर के निशान भी मिले हैं जो तेंदुए जैसे लग रहे हैं। पूर्व सरपंच ने आसपास के गांवों के गुरुद्वारा के स्पीकरों से लोगों को चेताया।
वहीं जंगलात विभाग के मुलाजिमों ने बताया कि किसी जानवर के पैैरों के निशान मिले हैं। नाबी के पास एन चो बहता है। वह काफी गहरा हो गया है और उसमें बहुत घनी घास पैदा हो गई है। उसमें जंगली जानवर हो सकता है। वह ज्यादातर लोगों पर हमला कम करता है। उसकी रफ्तार 60 किलोमीटर से अधिक होती है। अगर वह वहां देखा बी गया होगा तो वह रात-रात में ही कहीं से कहीं चला जाता है।