फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Open schools will be able to apply for recognition till January 30

मान्यता के लिए ओपन स्कूल 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 18 Jan 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Open schools will be able to apply for recognition till January 30
मोहाली। आगामी शिक्षा सत्र के लिए ओपन स्कूल 30 जनवरी तक मान्यता रिन्यू करवाने या नई मान्यता लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर आवेदन पत्र उपलब्ध करवा दिया है। इस ऑनलाइन आवेदन के साथ ही इसकी हार्ड कापी भी जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अकादमिक सत्र-2021-22 के दौरान मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी के लिए ओपन स्कूलों की मान्यता का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत ओपन स्कूल में दाखिलों के लिए सरकारी, मान्यता प्राप्त और संबद्घ (एफिलेटिड) स्कूलों से मान्यता को रिन्यू करवाने और नई मान्यता के लिए बिना लेट फीस 30 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। हालांकि इसके बाद एक हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक की लेट फीस के साथ 6 मौके दिए जाएंगे। 30 जनवरी तक मान्यता प्राप्त और एफिलेटिड स्कूलों से नई मान्यता के लिए मैट्रिक स्तर पर तीन हजार रुपये और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर 4 हजार रुपये प्रति ग्रुप फीस निर्धारित की गई है। वहीं मान्यता रिन्यू करवाने के लिए मैट्रिक और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर 1500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। सरकारी स्कूलों से नई मान्यता के लिए दोनों कक्षाओं के लिए 1500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। 30 जनवरी के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन से बोर्ड लेट फीस वसूलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की हार्ड कापी बोर्ड के उप सचिव अकादमिक को भी भेजनी होगी। आवेदन फार्म ओपन स्कूल पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed