फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   open junction box problem, public problem, gmada mohali,

मोहाली में खुले जंक्शन बॉक्स बने मुसीबत, हादसे होने की आशंका

Tue, 19 Jul 2016 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 19 Jul 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
open junction box problem, public problem, gmada mohali,
बिजली - फोटो : amar ujala
लापरवाही और देखरेख के अभाव में गमाडा और नगर निगम के अधीन आने वाले स्ट्रीट लाइटों व बूथ मार्केट्स के जंक्शन बाक्स खुले पड़े हैं। स्ट्रीट लाइटों के यह जंक्शन बाक्स विशेषकर बारिश के दिनों में खतरा बन सकते हैं। इसके बावजूद गमाडा और निगम के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अधिकांश जगह पर जंक्शन बाक्सों को शरारती तत्वों के बाहरी हिस्से को तोड़ दिया है। सिर्फ गमाडा के ही नहीं, बल्कि नगर निगम के जंक्शन बाक्सों का भी बुरा हाल है। कई जगह पर जंक्शनों बाक्सों के तार और इन पर लगी प्लास्टिक शीट टूट गई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गमाडा और नगर निगम अपने अधिकार क्षेत्र वाले इन जंक्शन बाक्सों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को चाहिए कि जंक्शन बाक्सों को ठीक से रखरखाव किया जाए। इनकी  समय-समय पर रिपेयरिंग की जाए। हालात यह हैं कि यह जंक्शन बाक्स आसपास से गुजरने वालों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि शहरभर के जंक्शन बाक्सों की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रखरखाव पर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
इन जंक्शन बाक्सों के हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनको लगाने के बाद रख रखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। एमबीए के छात्र चिराग अरोड़ा का कहना है कि यह पब्लिक प्रॉपर्टी है। अधिकारियों को जल्द से जल्द जंक्शन बाक्स को ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed