फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   OPD of Kharar Hospital closed .. Where to get treatment

खरड़ अस्पताल की ओपीडी बंद.. कहां करवाएं इलाज

Sat, 18 Jul 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
OPD of Kharar Hospital closed .. Where to get treatment
ओपीडी बंद होने के बाद लौटे मरीज। -संवाद - फोटो : MOHALI
खरड़। जिला मोहाली के उप मंडल खरड़ का सरकारी अस्पताल खुद ही कोरोना की चपेट में आ गया है। शुक्रवार सुबह अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की पर्ची बनाने वाली महिला कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद ओपीडी को बंद कर दिया गया और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का ही चेकअप किया गया।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. तरसेम सिंह के निर्देश पर अस्पताल के ओपीडी विभाग में आए सैकड़ों मरीजों को तुरंत अस्पताल परिसर से बाहर निकाला गया। देखते ही देखते पूरा अस्पताल खाली हो गया। अस्पताल के दूसरे विभाग इमरजेंसी तथा दाखिल मरीजों के परिवार वालों को चिंता होने लगी कि वह अस्पताल में दाखिल अपने मरीजों को ऐसी स्थिति में कहां लेकर जाएं। क्योंकि चंडीगढ़ पीजीआई, सेक्टर-16 अस्पताल तथा सेक्टर-32 अस्पतालों की स्थिति पहले ही बेहद नाजुक बनी हुई है। बता दें कि पॉजिटिव आई कर्मी को अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल आने वालों पर पाबंदी
खरड़ अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरसेम सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी खाली करवाने के बाद अस्पताल का मुख्य गेट बंद करवा दिया गया। बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात करके अस्पताल में आने वाले सभी लोगों पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को खरड़ अस्पताल से 90 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 45 अस्पताल स्टाफ के कर्मचारी हैं जबकि 45 अन्य लोग हैं। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट देर रात तक या शनिवार सुबह तक आने की संभावना है। अगर कल आने वाली रिपोर्ट में अस्पताल के कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई तो ऐसी स्थिति में ओपीडी चलाना बेहद जोखिम भरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मरीज दाखिल, नहीं दी किसी को छुट्टी
डॉ. तरसेम सिंह ने बताया कि इस स्थिति में शनिवार को बेहद गंभीर रूप से बीमार मरीजों को स्क्रीनिंग के बाद अस्पताल में आने दिया जाएगा। इमरजेंसी में ही ऐसे मरीजों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि खरड़ सरकारी अस्पताल से 100 से अधिक गांव स्वास्थ्य की दृष्टि से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा कुराली, नयागांव, मुल्लांपुर, बलौंगी, घडुआं, लांडरा आदि के लोग इमरजेंसी में खरड़ अस्पताल में ही आते हैं। खरड़ अस्पताल की 50 बैड की क्षमता है तथा अभी लगभग 20 मरीज यहां दाखिल हैं। अस्पताल की इमरजेंसी सुविधाएं तथा इनडोर विभाग पहले की तरह ही चल रहा है। किसी भी दाखिल मरीज को न तो छुट्टी दी गई है और न ही उन्हें किसी अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के ओपीडी विभाग को चलाना आने वाली कोरोना की रिपोर्ट्स पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed