फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Only one underbridge will not give relief from traffic jam in Zirakpur

जीरकपुर में केवल एक अंडरब्रिज से नहीं मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

Mon, 06 Dec 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Only one underbridge will not give relief from traffic jam in Zirakpur
जीरकपुर। प्रशासन की ओर से चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर हर समय रहते ट्रैफिक जाम की समस्या के हल के लिए चंडीगढ़ सीमा पर तीन करोड़ रुपये की लागत से अंडरब्रिज बनाया जा रहा है। करीब 500 मीटर लंबे इस अंडरब्रिज का काम आने वाले 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके निर्माण के बाद चंडीगढ़ सीमा पर जीरकपुर में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लेकिन शहर में ऐसे तीन प्वाइंट और ऐसे हैं जहां पर चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर हर समय भारी ट्रैफिक जाम रहता है। यहां पर अंडरब्रिज के निर्माण के बिना जीरकपुर में चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या हल हो ही नहीं सकती।
विज्ञापन

सिंहपुरा चौक
जानकारी के मुताबिक शहर में चंडीगढ़ सीमा के अलावा सिंह पुरा चौक की ट्रैफिक लाइट पर हर समय भारी ट्रैफिक जाम रहता है। यहां पर हालात इतने खराब रहते हैं कि वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। वहीं सुबह और शाम के समय तो फ्लाईओवर तक जाम लग जाता है। यहां पर हर समय वाहन एक दूसरे के साथ भिड़ते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक डोलाल्ड चौक
सिंह पुरा चौक के अलावा शहर में दूसरा जाम का प्वाइंट मैक डोनाल्ड चौक है। यहां की ट्रैफिक लाईटों पर हर समय भारी भीड़ होने के कारण जाम लगा रहता है। एयरो सिटी की ओर आने और जाने वाले वाहन भी इसी चौक का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण यहां पर पूरा दिन जाम लगा रहता है। यहां पर अंडरब्रिज के निर्माण के बिना जाम की समस्या का हल नहीं निकल सकता।
गांव भांखरपुर चौक
वहीं जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर जाम की ज्यादा समस्या गांव भांखरपुर ट्रैफिक लाइटों पर भी बनी रहती है। यहां पर मुड़ने वाले वाहनों के कारण हाईवे पर यातायात बाधित होता है। हाईवे पर हर समय भारी जाम लगे रहने के कारण यहां कुछ मिनटों में ही जाम लग जाता है। सुबह और शाम के समय यहां पर भी कई किलोमीटर तक जाम लग जाता है।

पटियाला जाने के लिए फ्लाईओवर बने तो हल हो समस्या
इसी तरह जीरकपुर में पक्के तौर पर जाम की समस्या के हल के लिए जहां उक्त तीन ट्रैफिक लाइट प्वाइंट में अंडरब्रिज का निर्माण जरूरी है। इसके अलावा फ्लाईओवर के नीचे पटियाला चौक और कालका चौक पर हर समय रहने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के हल के लिए पटियाला और पंचकूूला जाने वाले यातायात के लिए फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी है। अभी सिर्फ पहले बनाए फ्लाईओवर का लाभ सिर्फ चंडीगढ़ से अंबाला जाने वाले यातायात को हुआ है। जबकि पटियाला सड़क की ओर आने जाने वाले और पंचकूला और हिमाचल की ओर जाने वाले वाहन चालकों को फ्लाईओवर के नीचे से ही जाना पड़ता है। जहां वाहनों की गिनती ज्यादा होने के कारण फ्लाईओवर के नीचे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके हल के लिए फ्लाईओवर का निर्माण बेहद जरूरी है।
कैपशन-चंडीगढ़ सीमा पर बनाये जा रहा अंडरब्रिज।
-सिंहपुरा व मैकडोनाल्ड चौंक पर वाहन आपस में भिड़ते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed