फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One person died after being hit by an unknown car in Zirakpur

Mohali News: जीरकपुर में अज्ञात कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Mon, 10 Jun 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
One person died after being hit by an unknown car in Zirakpur
जीरकपुर। एक अज्ञात कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।जांच अधिकारी ने बताया के शिकायतकर्ता उमाशंकर पुत्र रामदयाल निवासी आंबेडकर कॉलोनी, ढकोली ने बताया कि उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश (46) अपनी पत्नी और तीन बेटे और एक बेटी के साथ 5 वर्ष से ढकोली में रह रहा था। हम दोनों भाई मेहनत मजदूरी करते हैं। 5 जून को ओमप्रकाश मेट्रो मॉल में काम करने गया और जब शाम को दोनों भाई अपना काम करके वापस घर आ रहे थे तो करीब 5:15 बजे वह जीरकपुर-पंचकूला रोड पर स्थित रेलवे पुल के ऊपर चढ़ने लगे और सिटी कोर्ट के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उसके भाई ओमप्रकाश को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसके मुंह, नाक और कानों में से खून बहने लगा। इसके बाद उसको पंचकूला के सेक्टर 6 में स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के भाई उमाशंकर ने पुलिस चौकी बलटाना में इसकी शिकायत दे दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed