फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   one injured after roof of house collapsed at Pandawala village near Derabassi

डेराबस्सी में हादसा: गांव पंडवाला में कच्चे घर की छत गिरी, मलबे के नीचे दबा मकान मालिक, कुछ समय पहले ही स्कूल के लिए निकले थे बच्चे  

Fri, 27 May 2022 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 May 2022 12:29 PM IST
सार

पेशे से ऑटो चालक जगतार सिंह सुबह अपने कच्चे घर के कमरे में आराम कर रहे थे। उनके तीनों बच्चे स्कूल के लिए निकले थे और पत्नी रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान जगतार पर छत गिर गई।  

विज्ञापन
one injured after roof of house collapsed at Pandawala village near Derabassi
डेराबस्सी में गिरी मकान की छत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

डेराबस्सी के नजदीकी गांव पंडवाला में शुक्रवार सुबह आठ बजे एक कच्चे घर की छत गिरने से मकान मालिक जगतार सिंह मलबे के नीचे दब कर गंभीर जख्मी हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मकान मालिक जगतार सिंह कच्चे घर के बने बने एक कमरे में आराम कर रहा था जबकि उसकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी। वह हादसे में बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


गनीमत रही कि हादसे के कुछ समय पहले ही घर में मौजूद तीन बच्चे स्कूल के लिए निकल गए थे। अगर बच्चे भी घर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए गांव वासियों ने राहत कार्य शुरू करते जगतार सिंह को काफी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से निकालकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

ऑटो चालक है जगतार सिंह

जानकारी के अनुसार पेशे से ऑटो चालक जगतार सिंह का घर कच्चा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जगतार अपने कमरे में सो रहा था इस दौरान अचानक घर की छत उसके ऊपर गिर गई। उसकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी जिसकी छत अलग होने के कारण वह हादसे में बाल-बाल बच गई। जगतार सिंह के तीन बच्चे हैं जो सुबह कुछ समय पहले ही स्कूल के लिए निकले थे। छत गिरने के बाद उसकी पत्नी ने चिल्लाना शुरू कर दिया जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी और अन्य ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू करते हुए मलबा हटा जगतार सिंह को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते कहा कि पिछली सरकार के समय भी जगतार सिंह व अन्य ने घरों को पक्का करने के लिए सरकार की चालू की गई स्कीम के फार्म भरे थे लेकिन आज तक उनको कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अकेले जगतार सिंह नहीं बल्कि गांव पंडवाला में कई घरों की छतें आज भी कच्ची हैं। जो सरकार की कच्ची घरों को पक्का करने की राह देख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed