फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One crore 22 lakh cheated in the name of sending abroad, case registered against six accused

विदेश भेजने के नाम पर ठगे एक करोड़ 22 लाख, छह आरोपियों पर केस दर्ज

Wed, 02 Mar 2022 01:41 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
One crore 22 lakh cheated in the name of sending abroad, case registered against six accused
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर एक करोड़ 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना फेज-1 की पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान वरुण, चंद्रकांता, हिमांशु, दीपक, नीरत और पृथ्वी के रूप में हुई है। इस संबंधी अमित कक्कड़ की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फेज-1 थाने की पुलिस को दी गई शिकायत में अमित कक्कड़ ने बताया है कि वह इमिग्रेशन का काम करते हैं। उनकी मुलाकात कुछ समय पहले वरुण से हुई थी तो वरुण ने बताया था कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। जब वह उसके घर गए तो वरुण के घर पर पंजाबी गायकों, नेताओं और हंगरी एंबेसी के वीजा अफसर समेत कई लोगों के साथ फोटो दिखाई दी। वरुण ने कहा कि वह विदेश जाने के इच्छुक लोगों को उनके पास भेजे और वह लोगों का भी वीजा लगवा देगा। साथ ही वह इस काम में उसको कमीशन भी देगा। इसके बाद अमित को वरुण की बातों पर विश्वास हो गया। इसके बाद उन्होंने विदेश जाने के इच्छुक कुछ लोगों के दस्तावेज और एक करोड़ 22 लाख रुपये वरुण और उनके दोस्तों को सौंप दिए। इसे बाद वरुण उसके दोस्तों को विदेश भेजने का आश्वासन देता रहा कि उनका वीजा जल्द ही लग जाएगा।
विज्ञापन

लेकिन वरुण वीजा लगवाने का जो भी समय देता था और वह उसके पास पहुंचते थे तो हर बार वह बिना वीजा के ही वापस भेज देता था। लेकिन काफी समय तक जब उनका वीजा नहीं आया तो उन्हें शक होने लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी। इस मामले की पड़ताल एसपी रैंक के अधिकारी की ओर से की गई। इसके बाद डीए लीगल की राय लेने के बाद वरुण पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली समेत पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी देश का वीजा आदि लगवाने से पहले संबंधित जिले के डीसी की वेबसाइट जरूर चेक कर लेनी चाहिए। जिसमें देख लेना चाहिए कि उक्त एजेंट के पास लाइसेेंस है या नहीं है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय से भी एजेंट के बारे में पड़ताल कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed