फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One and a half year old child dies after falling tires of Mahindra jeep

महिंदरा जीप के टायर नीचे आकर डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

Thu, 23 Jun 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old child dies after falling tires of Mahindra jeep
मोहाली। घर के बाहर खेलने निकला डेढ़ वर्षीय बच्चा जीप के टायर के नीचे आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसका पता चलते ही परिजन बच्चे को उठाकर अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिवा के रूप में हुई है, जो मूलरूप से गाजियाबाद यूपी का रहने वाला था। इसकी पुष्टि सोहाना पुलिस थाने के प्रभारी गुरजीत सिंह ने की।
विज्ञापन

यूपी के गाजियाबाद निवासी मुकेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले परिवार के साथ गांव जगतपुरा में अपनी ससुराल में रहने आए थे। मंगलवार दोपहर करीब पौने चार बजे उनका बच्चा शिवा घर से बाहर निकलकर गली में खेलने के लिए आया। इसी दौरान वहां से निकल रही एक महिंदरा जीप ने शिवा को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित अस्पताल में पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने उसको जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed