फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One accused arrested with 47 thousand fake currency

Mohali News: 47 हजार जाली करेंसी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with 47 thousand fake currency
खरड़। सदर खरड़ पुलिस ने 47 हजार रुपये की जाली भारतीय करेंसी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखमीत सिंह निवासी एसबीपी सिटी ऑफ ड्रीम्स संतेमाजरा के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को सूचना पर उसके घर में दबिश के दौरान काबू किया है। आरोपी के खिलाफ जाली करेंसी रखने और उसे मार्केट में चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव संतेमाजरा में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी भारतीय करेंसी के जाली नोट बाहर से लाकर उसे खरड़ एरिया में मार्केट में चलाता है। उक्त आरोपी आज भी जाली करेंसी मार्केट में चलाने वाला है और अगर उसके घर पर दबिश दें तो उसे काबू किया जा सकता है। पुलिस ने जब उक्त आरोपी के घर दबिश दी तो उसके घर से पुलिस को तलाशी में 47 हजार रुपये की जाली भारतीय करेंसी बरामद हुई। पुलिस ने जाली करेंसी कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed