फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the second day of Ramlila, the scene of Aunt Tadka terrified the audience

Mohali News: राम लीला के दूसरे दिन चाची ताड़का के दृश्य ने दर्शकों को किया भयभीत

Wed, 24 Sep 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
On the second day of Ramlila, the scene of Aunt Tadka terrified the audience
कुराली। कृष्णा मंडी में शहरवासियों के सहयोग से आयोजित राम लीला के दूसरे दिन का उद्घाटन समाजसेवी ध्रुव मनरो ने किया और भगवान राम के दरबार में ज्योति प्रज्जवलित की। राम लीला की शुरुआत धार्मिक भजन के साथ हुई। इसके बाद राम लीला के पात्रों ने बाल रूप में भगवान राम और लक्ष्मण को शिक्षा ग्रहण के लिए राजा दशरथ ने ऋषि विश्वामित्र के पास भेज दिया।
विज्ञापन

इस दाैरान जैसे ही चाची ताड़का का दृश्य मंचित हुआ, मुंह से आग उगलती हुई ताड़का को देखकर दर्शक भयभीत हो गए और उत्साह में झूम उठे। जंगल में ऋषि-मुनियों की तपस्या भंग करना और भगवान राम की ओर से राक्षसी चाची ताड़का का वध करना जैसे दृश्य भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर राम लीला देखने आए विपिन कुमार ने कहा कि ऐसे मंचन हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीलाओं से परिचित कराते हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। दर्शकों ने इस भव्य मंचन और पात्रों के जीवंत अभिनय की खूब सराहना की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed