फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On the day of the holiday, the commissioner removed the Rehri from the roads

छुट्टी वाले दिन कमिश्नर ने सड़कों से हटाए पक्के अड्डे

Sun, 12 Jun 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
On the day of the holiday, the commissioner removed the Rehri from the roads
मोहाली। शहर की सड़कों पर चलफिर सामान बेचने के बजाय पक्के अड्डे जमाए बैठे रेहड़ी-फड़ी वालों खिलाफ नगर निगम ने शनिवार को छुट्टी वाले दिन विशेष मुहिम को अंजाम दिया। इस दौरान निगम कमिश्नर नवजोत कौर ने खुद इस मुहिम का नेतृत्व किया। शहर के पेड़, चौक-चौराहों पर रेहड़ी-फड़ी वाले मालिकों के पक्के अड्डे हटाकर जगह खाली करवाई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर में रेहड़ी लगाने वालों को नगर निगम द्वारा केवल मूवमेंट के लिए लाइसेंस जारी किया जाता है लेकिन अब लंबे समय से मूवमेंट के लिए लाइसेंस बंद किए हुए हैं। दूसरी ओर मूवमेंट का लाइसेंस का दुरुपयोग करते हुए रेहड़ी-फड़ी वालों ने अलग-अलग हिस्सों में पक्के अड्डे जमा लिए। हालांकि अड्डे बनाने के लिए रेलिंग, पेड़, चौक-चौराहें और फुटपाथ का सहारा लिया गया है। दूसरी ओर, पक्के अड्डे बनने की वजह से एक तो शहर की खूबसूरती को नुक्सान पहुंचता है और साथ ही रेहड़ी-फड़ी वालों के अड्डों की वजह से अक्सर वाहन चालक रुककर खरीदारी करने लगते हैं। ऐसे में व्यक्ति अपना वाहन सड़क पर खड़ा कर देते हैं, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या बनती है।
विज्ञापन

नगर निगम ने शिकायतों पर लिया संज्ञान
नगर निगम के सचिव रंजीव कुमार ने बताया कि लंबे समय से विभाग के पास रेहड़ी-फड़ी वालों की शिकायतें मिल रही थी। इसे लेकर बीते दिनों नवनियुक्त निगम कमिश्नर नवजोत कौर ने संज्ञान लिया और एक बैठक करते हुए अधिकारियों को तुरंत अवैध कब्जे खाली करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद शनिवार ड्राइव चलाकर कार्रवाई को अंजाम देते हुए सेक्टर-68, फेज-5, 4, 3बी2, 3बी1, फेज-9 में रेहडिय़ों के अलावा पक्के अड्डे जमाकर बैठे लोगों को हटा दिया गया। इसी दौरान जब्त रेहड़ियों के लाइसेंसों की जांच शुरू कर दी हैं, जिन्हें रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed