फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On-screen evaluation has left teachers frustrated and struggling to submit answer sheets

Mohali News: ऑन स्क्रीन मूल्यांकन से शिक्षक परेशान, उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने में आ रही दिक्कत

Sat, 28 Mar 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
On-screen evaluation has left teachers frustrated and struggling to submit answer sheets
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित वार्षिक परीक्षा-2026 के तहत सामाजिक शिक्षा विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की ऑन स्क्रीन मार्किंग के दौरान शिक्षकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेक की गई उत्तर पुस्तिकाओं को ऑनलाइन सबमिट करने में तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की हार्ड कॉपी मूल्यांकन केंद्रों पर भेजने की जगह स्कैन कॉपी शिक्षकों की आईडी पर भेजकर कंप्यूटर स्क्रीन पर ही मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट विक्रम देव सिंह, महिंदर कौरियांवाली और अश्वनी अवस्थी का कहना है कि कंप्यूटर स्क्रीन पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करना न केवल कठिन है, बल्कि इससे आंखों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करना शिक्षकों का कार्य है, लेकिन अंकों को ऑनलाइन दर्ज करना और सबमिट करना डेटा एंट्री ऑपरेटरों का काम होना चाहिए। शिक्षक नेताओं ने ऑन स्क्रीन मार्किंग की व्यवस्था को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं की हार्ड कॉपी उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed