फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On died in accident in Kurali

Mohali: कुराली में ट्रक से टकराया टिप्पर, कई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया चालक का शव

Wed, 25 Dec 2024 09:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 09:41 AM IST
सार

नेशनल हाईवे पर स्थित ओवर ब्रिज पर सुबह करीब तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब होशियारपुर से यमुनानगर की तरफ जा रहे एक ट्रक की कुराली की तरफ से आ रहे टिप्पर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि टिप्पर चालक टिप्पर में ही बुरी तरह से कुचला गया।

विज्ञापन
On died in accident in Kurali
कुराली में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

कुराली के रूप नगर मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में टिप्पर चालक की मृत्यु हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टिप्पर चालक के शव को कई घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी तोड़कर बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर स्थित ओवर ब्रिज पर सुबह करीब तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब होशियारपुर से यमुनानगर की तरफ जा रहे एक ट्रक की कुराली की तरफ से आ रहे टिप्पर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि टिप्पर चालक टिप्पर में ही बुरी तरह से कुचला गया। दूसरी तरफ ट्रक के चालक उमेश को भी इस हादसे में काफी चोटें आई। 
विज्ञापन




ट्रक चालक उमेश ने बताया कि वह रुपनगर की तरफ से जैसे ही ओवर ब्रिज पर ट्रक लेकर पहुंचा तो सामने से आ रहे टिप्पर को गलत दिशा में आते देख उसने काफी हॉर्न बजाए परंतु वह सीधा उसकी तरफ ही बढ़ता चला आ रहा था। उसने इस हादसे को टालने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन टिप्पर और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे टिप्पर चालक नन्हा ट्रक में बुरी तरह कुचला गया। उमेश ने बताया कि उसकी टांग भी ट्रक में फंस गई थी जिसको आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। मृतक टिप्पर चालक को मशीनों की सहायता से टिप्पर का सामने का हिस्सा काटकर चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed