फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   On December 10, tourists will visit Amar, Arjun and Dilnoor for the first time

10 दिसंबर को पर्यटक पहली बार करेंगे अमर, अर्जुन व दिलनूर का दीदार

Mon, 07 Dec 2020 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
On December 10, tourists will visit Amar, Arjun and Dilnoor for the first time
जीरकपुर। नौ महीने बाद छतबीड़ जू पर्यटकों के लिए 10 दिसंबर से खुलने वाला है। इस दिन पर्यटक पहली बार दीया और अमन के शावकों अमर, अर्जुन व दिलनूर का दीदार करेंगे। ये तीनों शावक सर्दी की खिलती धूप में अठखेलियां करते चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों को लुभाएंगे। दीया ने पिछले साल नवंबर 2019 में इन शावकों को जन्म दिया था।
विज्ञापन

दिल्ली से छतबीड़ जू पहुंचे पांच मेहमान
जीव मौसम की अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए चंडीगढ़ और दिल्ली के चिड़ियाघर ने एक्सचेंज कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत पहले चरण में दिल्ली के चिड़ियाघर से विभिन्न वन्यजीव चंडीगढ़ के चिड़ियाघर में पहुंचे हैं। पहले चरण में व्हाइट फॉक्स, इंडियन फॉक्स जंगल कैट, सिवेट कैट, आए हैं। दूसरे चरण में गौर और व्हाइट बक दिल्ली से चंडीगढ़ में लाए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
कोरोना को रोकने के लिए छतबीड़ जू की सभी सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब लोग घर बैठे ही बुकिंग करवा सकते हैं। अभी तक एंट्री टिकट ही ऑनलाइन बुक की जा रही थी, लेकिन छतबीड़ की एंट्री, पार्किंग, बैटरी ऑपरेटेड वाहन, लायन सफारी, साइकिल, वीडियो कैमरा, स्टिल कैमरा की बुकिंग अब ऑनलाइन होगी। पर्यटकों के लिए बुकिंग नौ दिसंबर से शुरू कर दी जाएगी। अभी जू प्रशासन की ओर से सोमवार और मंगलवार को डेमो के तौर पर खुद बुकिंग की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यू आर कोड भी बना विकल्प
अगर कोई पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाया है तो उसके लिए भी छतबीड़ जू में खास इंतजाम किए गए हैं। ऐसे पर्यटक छतबीड़ में आने के बाद क्यू आर कोड के माध्यम से बुकिंग करवा सकते हैं।

कोट्...
छतबीड़ में सैर सपाटे के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। इसलिए ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प बेहतर साबित होगा। 10 दिसंबर से छतबीड़ जू पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। इस दौरान पर्यटक कई नए वन्य जीवों का दीदार कर सकेंगे। साथ ही छतबीड़ जू खुलने के बाद ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया के बेहतर परिणाम भी सामने आने की उम्मीद है। - एम सुधागर, डायरेक्टर, छतबीड़ जू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed