{"_id":"6a29d268c7fa3584d405d228","slug":"oil-leakage-from-the-transformer-and-power-outages-are-making-sleep-impossible-mohali-news-c-71-1-mli1017-143474-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ट्रांसफार्मर से हो रहा तेल रिसाव बिजली कटौती से नींद हराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ट्रांसफार्मर से हो रहा तेल रिसाव बिजली कटौती से नींद हराम
विज्ञापन
डेराबस्सी। पंजाब सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति और बुनियादी ढांचे में बड़े सुधार के दावों के बीच जमीनी हालात कुछ और ही कह रहे हैं। शक्तिनगर कॉलोनी की गली नंबर 6 में पावरकॉम द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर से लंबे समय से तेल रिसाव की समस्या जारी है, जिसके कारण इलाके में रोजाना बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि रात के समय जब विद्युत भार बढ़ता है तो ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाती है और पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। इन बार-बार होने वाली कटौतियों के कारण भीषण गर्मी के मौसम में लोगों की नींद और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई घरों में पंखे व कूलर न चल पाने के कारण बुजुर्गों और छोटे बच्चों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीयों ने सरकार के सुधारों के दावों पर भी सवाल उठाए हैं और कहा कि जब तक ऐसी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान न किया जाएगा, तब तक बड़े दावे जनता के भरोसेमंद नहीं माने जा सकते। उन्होंने प्रशासन और पावरकॉम से त्वरित हस्तक्षेप की अपील की है ताकि गर्मियों में और अधिक परेशानियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
इस बारे में संपर्क करने पर एसडीओ पावरकॉम से फोन करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
हल्का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पावरकॉम के अधिकारियों को हिदायत कर समस्या का हल करवाया जाएगा।