{"_id":"648a27c38c17b4bdac025255","slug":"officials-should-complete-the-ongoing-projects-in-the-city-on-time-mohali-news-c-71-1-mli1001-1754-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शहर में चल रहीं परियोजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शहर में चल रहीं परियोजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी
विज्ञापन
मोहाली। एडीसी (विकास) अमित बैंबी ने अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश उन्होंने बुधवार को स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। इस मौके पर एडीसी ने कहा कि शासकीय परियोजनाओं के चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिड-डे मील भोजन योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन के संबंध में पूरी सफाई का उपयोग करने और भोजन की जांच करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने पर भी जोर दिया, ताकि लोग सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को विशेष रूप से किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाए। कृषि विभाग से पराली के रखरखाव के लिए उपयोग की जाने वाली मशीनों पर किसानों को अनुदान देने के प्रयास करने को कहा ताकि किसान पराली को आग न लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। जिला रोजगार ब्यूरो को गांवों में कैंप लगाकर युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करने को भी कहा।
एडीसी ने गांव में खेल के मैदान, शौचालय, तालाबों की सफाई, पेयजल परियोजनाओं, अवैध अतिक्रमणों से मुक्ति के लिए गांवों में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की। इस मौके पर एसडीएम मोहाली सरबजीत कौर, एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता, एसडीएम खरड़ रविंदर सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बारिश के मौसम से पहले कराएं ड्रेनों की सफाई
इस मौके पर एडीसी ने अधिकारियों को बारिश के मौसम से पहले ड्रेनों की सफाई करवाने के लिए कहा, ताकि शहर में जलभराव जैसी स्थिति न बने। उन्होंने मनरेगा के तहत गांवों में पौधरोपण, साझा जल तालाब योजना के तहत तालाब बनाने, स्कूलों में वर्षा जल संरक्षण के लिए ढांचा विकसित करने, खेल के मैदान बनाने, तालाबों की सफाई के लिए मनरेगा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा और मनरेगा के तहत श्रमिकों को कार्य कराने के निर्देश भी दिए।