{"_id":"6067814c8ebc3e8d03345eb6","slug":"now-to-pass-the-map-in-nayagaon-you-will-have-to-pay-15-percent-more-fees-mohali-news-pkl4091022116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नयागांव में नक्शा पास करवाने के लिए करना होगा 15 फीसदी ज्यादा फीस का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नयागांव में नक्शा पास करवाने के लिए करना होगा 15 फीसदी ज्यादा फीस का भुगतान
विज्ञापन
नयागांव। सरकार ने नयागांव में बनने वाली इमारतों की नक्शा फीस कुछ समय पहले सस्ती जरूर की थी, जिसे फिर से बढ़ा दिया गया है। एक अप्रैल से लोगों को नक्शा पास करवाने के लिए 15 फीसदी अधिक फीस का भुगतान करना पड़ेगा।
रिहायशी एवं व्यावसायिक इलाकों में नक्शा फीस क्रमश: 819 से 941.85 एवं 3013 से 3464.95 कर दी गई है। स्थानीय निवासी जगदीप सिंह का कहना है कि इमारतों की नक्शा फीस कम करने के बाद भी बहुत ज्यादा है। शहर में सरकारी सुविधाएं जैसे पार्क, सामुदायिक केंद्र, बिजली-पानी आदि के भी उचित प्रबंध नहीं हैं। अगर सरकार इतनी ज्यादा नक्शा फीस ले रही है तो लोगों सुविधाएं भी मुहैया करवाना जरूरी है।
कारोबारी राजेश बंसल कहना है कि कोरोना के कारण लोगों के धंधे पहले से ही ठप हैं। इस समय फीस बढ़ाने से लोगों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। सरकार को फैसला वापस लेना चाहिए। नगर परिषद के एसडीओ सुखविंदर सिंह का कहना है कि हर साल अप्रैल माह में 15 फीसदी वृद्धि नक्शा फीस में होती है। जो आदेश सरकार की ओर से दिए गए हैं, उनका पालन किया जा रहा है।