{"_id":"61294a8a8ebc3e17183ed5f4","slug":"now-the-corporation-will-get-the-cleaning-done-by-directly-recruiting-the-cleaning-staff-mohali-news-pkl424845796","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब निगम सीधे सफाई मुलाजिम भरती कर करवाएगा शहर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब निगम सीधे सफाई मुलाजिम भरती कर करवाएगा शहर की सफाई
विज्ञापन
मोहाली। अब शहर की सफाई का काम प्राइवेट कंपनी नहीं बल्कि नगर निगम खुद करवाएगा। इसके लिए निगम की तरफ से ठेके पर 1234 मुलाजिम और 17 सेनेटरी इंस्पेक्टर ठेके पर भरती किए जाएंगे। इस संबंधी नगर निगम के प्रस्ताव को निकाय विभाग ने मंजूरी दे दी है। नगर निगम के मेयर अरमजीत सिंह जीती सिद्धू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इससे मुलाजिमों का भी फायदा होगा। साथ ही निगम बढ़िया तरीके से काम करवा पाएगा। आने वाले समय में इस संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जब तक निगम भरती प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, उस समय तक प्राइवेट कंपनी ही सफाई का काम देखेगी।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की ओर से गत छह सालों से निजी कंपनी के माध्यम से शहर की सफाई करवा रहा है, लेकिन अकसर मुलाजिमों की शिकायत रहती थी कि कंपनी वाले मुलाजिमों का शोषण करते हैं। उन्हें पूरी सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। इतना ही इस चक्कर में मुलाजिम कई बार हड़ताल तक कर चुके हैं। इस वजह से शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो जाती थी। इतना नहीं कुछ समय पहले जब सफाई का ठेका खत्म हुआ तो निगम ने नए सिरे से सफाई ठेका देने की तैयारी की थी। जैसे ही निगम ने कार्रवाई शुरू की तो मुलाजिम संघर्ष की राह पर आ गए। उन्होंने अपना काम तक बंद कर दिया। इसके बाद मेयर व मुलाजिमों की बैठक हुई थी, जिसमें मेयर ने उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि निगम उन्हें ही सीधे काम पर रखेगा।
यह सारी विधानसभा चुनाव की तैयारी
जिस तरह सफाई मुलाजिमों व अन्य मुलाजिमों की भरती की जा रही है। उसे कांग्रेस सरकार की कोशिश विधानसभा चुनाव जीतने की है। उम्मीद है कि जब लोग खुश होंगे तो वह दोबारा कांग्रेस को मौका देंगे। हालांकि इस बार मोहाली हलके में कांग्रेस के लिए अग्नि परीक्षा वाली स्थिति है। क्योंकि जहां नगर निगम में कांग्रेस काबिज है। वहीं, हलके का विधायक राज्य का सेहत मंत्री है। ऐसे में चुनाव जीतना सबके लिए जरूरी है।