{"_id":"619170621dc4b01f656e0520","slug":"now-the-beat-box-will-keep-an-eye-on-the-vehicles-and-criminals-the-police-hope-that-there-will-be-a-reduction-in-crime-mohali-news-pkl4330084104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बीट बाक्स बना रखेंगे वाहनों व अपराधियों पर नजर, पुलिस को उम्मीद अपराध में आएगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बीट बाक्स बना रखेंगे वाहनों व अपराधियों पर नजर, पुलिस को उम्मीद अपराध में आएगी कमी
विज्ञापन
मोहाली। एक तरफ पूरेे शहर में जिला पुलिस और नगर निगम ने कैमरे लगा दिए हैं। वहीं, अब लोगों की सुरक्षा के लिए नए बीट बाक्स स्थापित करने का फैसला लिया गया है। ये बीट बाक्स उन एरिया में बनाए जा रहे हैं, जहां पर अपराध व हादसे अधिक होते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जब बीट बाक्स में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे तो अपराध में कमी आएगी।
जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन द्वारा बीट बाक्स स्थापित करने का फैसला लेने के बाद इसकी शुरुआत फेज-3/5 लाइट प्वाइंट व एयरपोर्ट रोड से की है। यहां बीट बाक्स स्थापित करके लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा में है। आमतौर पर देखने को मिला है कि शहर के लाइट प्वाइंट पर पुलिस अधिकारी तैनात रहे तो वाहन चालक नियमों की पालना करते हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी तैनात नहीं होता तो वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की परवाह नहीं करते और लाइट लाल होने के बावजूद क्रॉस करके चले जाते हैं।
हादसों के साथ अपराधियों पर रहेगी नजर
फेज-3/5 लाइट प्वाइंट पर बीट बॉक्स पर तैनात पुलिस अधिकारी वाहनों की रफ्तार को रोकने के साथ-साथ अपराधियों पर नजर रख सकेंगे। जबकि फेज-3/5 लाइट प्वाइंट शहर का प्रमुख चौक हैं, जिसके ऊपर ट्रैफिक का प्रेशर अन्य हिस्सों के मुकाबले ज्यादा रहता है। रोज हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं, जिनके ऊपर बीट बाक्स में बैठे पुलिस अधिकारियों की नजर रहेगी।