{"_id":"6168956c53c28a36b742d150","slug":"now-punjabi-film-industry-association-hopes-from-cm-channi-will-shine-his-luck-mohali-news-pkl4300474152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन को सीएम चन्नी से उम्मीद, उनकी किस्मत चमकाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन को सीएम चन्नी से उम्मीद, उनकी किस्मत चमकाएंगे
विज्ञापन
मोहाली में सीएम तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए मीटिंग के बाद नॉर्थ जोन फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोस
- फोटो : MOHALI
मोहाली। सेक्टर-70 स्थित एक होटल में वीरवार को नॉर्थ जोन फिल्म एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक हुई। इसमें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित समस्याओं के लेकर मंथन किया गया। इसके साथ ही इन समस्याओं के हल के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की शरण में जाने की योजना बनाई गई, जिससे वह उन्हें अपनी समस्याएं बता सकें और इनके समाधान पर बातचीत कर सकें। जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में सभी कामकाज ठप होने से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सभी कलाकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
सिनेमाघरों में ताले लगने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में जो लोग काम कर रहे थे, उनमें से आधे लोग फिल्म लाइन को छोड़कर कोई और काम करने लगे हैं। इसके चलते कलाकारों और निदेशकों को इन दो साल में जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई अब तक नहीं हुई है। इस मौके पर निर्देशक अभिजोत मान ने कहा कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और पंजाबी भाषा और सभ्यता को बचाने के लिए अहम योगदान निभा रही है। वहीं निर्माता संदीप बंसल ने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियां हमारी सभ्यता को और प्रफुल्लित करने में योगदान दे सकती हैं। संस्था के मेजबान और प्रधान गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने बताया कि पंजाबी सिनेमा, पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को लेकर बड़ा योगदान दे रहा है। सरकार को इस और ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में पंजाबी सिनेमा के साथ जुड़े लोग जल्द ही मुख्यमंत्री के पास अपनी समस्याओं को लेकर बैठक करेंगे, जिससे कलाकारों से लेकर निर्देशक, डिस्ट्रीब्यूटर को आ रही समस्याओं के बारे में सीएम को बताया जा सके। इस मौके पर निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर मनीष साहनी ने बैठक में कहा कि पंजाबी सिनेमा सभ्यता और भाषा की रखवाली करने के साथ-साथ बड़ी गिनती में रोजगार भी मुहैया करवाता है।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की वीरवार को हुई इस बैठक में मोहाली में रहने वाले पंजाबी फिल्मों के सभी बड़े निर्देशक, प्रोड्यूसर, एक्टर और अन्य फिल्म व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे। इनमें गुरप्रीत कौर भंगू, भारत भूषण वर्मा, निर्माता मनप्रीत सिंह जोहल वेहली जनता, लेखक-निर्देशक जस ग्रेवाल, अश्विनी शर्मा रबाब स्टूडियो, गुरप्रीत सिंह, कैमरामैन मनजीत सिंह, मलकीत रौणी, करण बराड़, लाली गिल, दिलजीत अरोड़ा, परमजीत सिंह पल्लू, परमवीर सिंह, नवदीप कलेर, संदीप चौहान आदि शामिल रहे।