{"_id":"610af55c8ebc3e88be35367b","slug":"now-oxygen-concentrator-bank-will-remove-the-problem-of-breathing-kovid-patients-will-get-benefit-mohali-news-pkl422369026","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सांसों की दिक्कत दूर करेगा ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर बैंक, कोविड मरीजों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सांसों की दिक्कत दूर करेगा ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर बैंक, कोविड मरीजों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
मोहाली। कोविड की तीसरी लहर के खतरे और घरों में अपना इलाज कर रहे मरीजों के लिए जिला रेड क्रास सोसायटी मदद के लिए आगे आई है। लोगों को ऑक्सीजन की किल्लत न आए, इसके लिए संस्था की ओर से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर बैंक स्थापित किया गया है। यहां पर बिना किसी किराये से यह मुहैया करवाए जा रहे हैं। साथ ही मरीज के तंदुरुस्त होने के 15 दिनों के अंदर यह वापस किए जा सकते हैं। इस संबंधी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल कोमल मित्तल ने कहा कि लोगों की सेवा के लिए जिला प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक यह ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर बैंक सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्थापित किया गया है। इस दौरान जिस भी व्यक्ति को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की जरूरत होगी। उसके किसी भी पारिवारिक सदस्य या जानकार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित रेड क्रॉस सोसायटी के दफ्तर में संपर्क करना होगा। लोगों को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर देने के लिए एक जरूरी शर्त रखी गई है कि व्यक्ति के इलाज संबंधी डॉक्टर की पर्ची देखी जाएगी। जिस पर यह बात लिखी होनी चाहिए कि उक्त व्यक्ति को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की जरूरत है। साथ ही व्यक्ति को स्व घोषणा पत्र भी देना होगा और इस दौरान 5000 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करवानी होगी। इसके बाद यह कॉन्सेंट्रेटर उक्त व्यक्ति को जारी कर दिया जाएगा। वहीं, जब व्यक्ति इसे वापस करेगा तो उससे ली हुई सिक्योरिटी वापस कर दी जाएगी। ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर लेने के लिए फोन नंबर 0172-2219526 और सीनियर सहायक रेड क्रॉस शाखा मोहन लाल सिंगला से फोन नंबर 94174-95806 पर संपर्क किया जा सकता है।
सिविल अस्पताल में भी इंतजाम पूरे
मोहाली के फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल में दो मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इन प्लॉटों में प्रति मिनट 90 लीटर ऑक्सीजन पैदा होती है। इस बारे में एडीसी ने बैठक के दौरान जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों से विचार विमर्श भी किया। इस मौके पर फंड बढ़ाने पर रणनीति भी बनी। इस बैठक में सहायक कमिश्नर कम ऑरनेरी सचिव तरसेम चंद और अन्य मौजूद थे।