{"_id":"61b11737986cc3753a14ae20","slug":"now-municipal-corporation-will-prepare-tiles-and-paver-blocks-from-rubble-mohali-news-pkl435457674","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नगर निगम मलबे से तैयार करेगा टाइलें और पेवर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नगर निगम मलबे से तैयार करेगा टाइलें और पेवर ब्लॉक
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम ने वीआईपी शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए एक और पहल शुरू की है। इसके तहत अब नगर निगम निर्माण और इमारतों की तोड़फोड़ वाले मलबे से पेवर ब्लॉक और करव चैनल बनाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से अपनी एक मशीन लगाई गई है। यह मशीन बलौंगी स्थिति गोशाला में लगाई गई है। इससे निगम को निर्माण सामग्री खरीदने में खर्च होने वाली राशि से भी छुटकारा मिलेगा। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनका सपना शहर को नंबर एक बनाना है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुवाई में नगर निगम के अधिकारियों ने बलौंगी स्थित गोशाला का दौरा किया। साथ ही वहां पर बनाई जा रही टाइलों और अन्य चीजों का जायजा लिया। मेयर ने इलाके के लोगों से सहयोग की अपील की है कि वह अपना मलबा मशीन वाली जगह पर फेंकें। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से यह पूरी कोशिश नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में लाने के लिए की जा रही है। जो कि बिना लोगों के सहयोग से संभव नहीं है। इस मौके पर नगर निगम की टीम ने मेयर को बताया कि कंस्ट्रक्शन और डिमोलेशन वेस्ट का 20-25 फीसदी हिस्सा टाइल बनाने के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि इससे एक इस कूड़े का प्रबंध हो जाता है। साथ ही शहर की सफाई का काम आसानी से हो जाता है। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत मशीन लगाई गई है। प्रयोग कामयाब रहा है तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, नगर निगम के एक्सईएन राजबीर सिंह, एक्सईएन सुनील शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।
नगर निगम में यह वाहन किए शामिल
नगर निगम ने अपने बेड़े को मजबूत करते हुए उसमें पांच टिप्पर शामिल किए गए हैं। इनमें से तीन टिप्पर सैनिटेशन विभाग और दो टिप्पर इंजीनियरिंग विभाग को दिए जाएंगे। दो जेसीबी मशीन सैनिटेशन विभाग को दी जाएंगी और साथ ही एक मशीन इंजीनियरिंग विभाग को दी जाएगी। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को यह स्पष्ट हिदायत दी है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर एक पर लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग में होगा सुधार
स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में मोहाली का प्रदर्शन सुधारा है। मोहाली ने 81वां रैंक हासिल किया है। जबकि इस साल चंडीगढ़ और पंचकूला की रैंकिंग गिरी है। मोहाली ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में मोहाली को 157 रैंक मिला था। जिसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल भी उठे थे। हालांकि अभी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।