फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now illegal construction will be stopped in Zirakpur

अब जीरकपुर में लगेगी अवैध निर्माण पर रोक

Sun, 14 Mar 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Now illegal construction will be stopped in Zirakpur
जीरकपुर। शहर में अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। इस संबंधी बिल्डिंग विभाग के दो इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली अवैध निर्माण की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर निर्माण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी ईओ संदीप तिवाड़ी ने दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में शहर के विभिन्न हिस्सों से अवैध निर्माण को लेकर मिलने वाली शिकायतों का खाका तैयार किया गया। इस संबंधी शिकायतकर्ताओं से बातचीत की गई। बैठक के दौरान बलटाना-पभात क्षेत्र में बीते दिनों नामी कालोनाइजरों की ओर से काटी गईं अवैध कालोनियों का मुद्दा भी उठा। शिकायत के बाद कालोनाइजरों पर हुई कार्रवाई पर लोगों ने संतुष्टि जताई। बता दें कि लंबे समय से शहर में लोग नक्शे की शर्तों को नजरअंदाज कर अवैध निर्माण कर रहे हैं। कई लोगों ने घरों के आगे रैंप बना लिए हैं। ऐसा करने से गलियों की चौड़ाई कम हो गई है। इसके चलते राहगीरों को गुजरने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लखबीर और निर्दोष को सौंपा कार्यभार
जानकारी के मुताबिक उच्चाधिकारियों की बैठक में अवैध निर्माण पर नकेल डालने के लिए फैसला लेते हुए बिल्डिंग विभाग के दो इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में टीमें गठित हुईं। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम देंगी। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से दाईं ओर का क्षेत्र इंस्पेक्टर लखबीर सिंह और अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के बाईं ओर का क्षेत्र इंस्पेक्टर निर्दोष शर्मा को सौंपा गया है। खास बात यह है कि दोनों इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में तीन-तीन कर्मचारियों का दल हर समय उपलब्ध रहेगा, ताकि शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों की ओर से मिलने वाली शिकायतों के मद्देनजर अब कार्रवाई करने संबंधी कुछ बदलाव किए गए हैं। इनके चलते बिल्डिंग विभाग के को क्षेत्र बांटकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। -संदीप तिवाड़ी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed