फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Now if you park your car in no parking area, traffic police will clamp it

Mohali News: अब नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो ट्रैफिक पुलिस लगाएगी क्लैंप

Thu, 06 Feb 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Now if you park your car in no parking area, traffic police will clamp it
मोहाली। अब गलत ढंग से या फिर नो पार्किंग जोन में कोई गाड़ी खड़ी की तो आपकी गाड़ी में क्लैंप लगा दिया जाएगा। यह अभियान मोहाली की ट्रैफिक पुलिस ने शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ पुलिस की तर्ज पर मोहाली पुलिस ने भी गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के टायरों पर क्लैंप लगाने का अभियान शुरू किया है। ट्रैफिक पुलिस ने 30 दिनों में 2,146 वाहनों पर क्लैंप लगाए हैं। पार्किंग उल्लंघन, खासकर डीसी ऑफिस, कोर्ट कांप्लेक्स, मार्केट और मॉल के पास, जांच के दायरे में हैं। एसपी ट्रैफिक हरिंदर सिंह मान ने कहा कि डीएसपी ट्रैफिक को निर्देश दिया गया है कि वे सड़कों पर गलत तरीके से पार्क किए गए किसी भी वाहन को न बख्शें।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के टायरों पर क्लैंप लगाने का काम तेज कर दिया है। वाहन मालिक को वाहन को छुड़ाने के लिए 500 रुपये का जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हमने गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों पर कार्रवाई की है, इस कारण सड़कों पर जाम लगता है। गलत तरीके से पार्क किए गए प्रत्येक वाहन के लिए पुलिस 500 रुपये का जुर्माना वसूलती है। अगर वाहन लावारिस रहता है, तो उसे टो कर लिया जाता है और जुर्माना राशि बढ़ा दी जाती है। गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों में से अधिकांश प्रशासनिक परिसर के पास देखे गए है जहां डीसी और एसएसपी कार्यालय के साथ-साथ अदालतें भी स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में भी गलत पार्किंग की जा रही है जिस पर भी लगातार कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक गलत साइड ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट के सवारी आदि जैसे उल्लंघनों के लिए 12,487 ट्रैफिक चालान जारी किए गए।जबकि साल 2024 में गलत पार्किंग के लिए 20,386 चालान किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed