{"_id":"61be45828e6b394d33253364","slug":"no-space-for-parking-vehicles-have-to-be-parked-on-the-road-mohali-news-pkl4365199125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के लिए जगह नहीं, सड़क पर खड़ी करनी पड़ती हैं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के लिए जगह नहीं, सड़क पर खड़ी करनी पड़ती हैं गाड़ियां
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 मार्केट में शॉपिंग को लेकर आने वाले लोगों के पास गाड़ी पार्क करने के लिए जगह नहीं है। जबकि लोगों को अपनी गाड़ियां सड़क पर पार्क करनी पड़ती है। आलम यह है कि सड़क पर गाड़ियां पार्क होने की बाद यहां ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों की माने तो नगर निगम को करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में दिया जाता है, परंतु मार्केट में पार्किंग की हालत खस्ता हो चुकी है, जिसे ठीक करने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
जानकारी के मुताबिक, फेज-5 की मार्केट शहर की बड़ी मार्केटों में से एक हैं और यहां शॉपिंग करने के लिए लोग दूर दराज के क्षेत्रों से आते हैं। ज्यादातर लोग हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से यहां पहुंचते हैं और गाड़ियों में शॉपिंग के लिए आने वाले लोगों पार्किंग को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। आलम यह है कि मार्केट की पार्किंग की हालत लंबे समय से खस्ता है। जगह-जगह पत्थरों की बनी सड़क उखड़ चुकी है, जिस वजह से लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट की दिन प्रतिदिन खस्ता होती हालत को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों को लिखित शिकायतें दीं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जबकि मामले संबंधी क्षेत्रीय पार्षद को फोटो खींचकर दीं, परंतु कोई समाधान नहीं हुआ।
गड्ढों में तब्दील हो गई है सड़क
फेज-5 मार्केट की पार्किंग की हालत-दिन प्रतिदिन खस्ता हो रही है, जिसकी वजह से पैदल तक चलना मुश्किल हो गया है। जबकि पार्किंग में जगह-जगह गड्ढों की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस वजह से लोगों ने यहां आकर शॉपिंग करना कम कर दिया है। दूसरी ओर, दुकानदारों का कहना है कि ऐसा ही रहा तो उन्हें अपनी दुकानें बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
ये कहना है दुकानदारों का
खरीदारी के लिए नहीं आ रहे लोग
मार्केट में आने वाले ग्राहक को अपनी कार पार्किंग से बाहर सड़क पर पार्क करनी पड़ती है और अधिकतर लोग पार्किंग न होने की वजह से शापिंग करने नहीं आते।
-राजेश कुमार, दुकानदार
शिकायत पर भी नहीं हुआ हल
कई बार मार्केट की पार्किंग को लेकर शिकायतें दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आलम यह है कि क्षेत्रीय पार्षद को पार्किंग की फोटोग्राफस खींचकर दी। इसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों है।
-संजीव गुप्ता, दुकानदार।
हादसों का रहता है डर
हम अपने परिवार सहित अधिकतर शॉपिंग फेज-5 की मार्केट से करते थे, लेकिन अब नहीं करते। क्योंकि पार्किंग की खस्ताहाल के चलते हादसा होने का डर लगता है, क्योंकि गड्ढे की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है।
-दर्शन सिंह।
यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल
फेज-5 की मार्केट मेरे घर से कुछ दूरी पर हैं, लेकिन पार्किंग की हालत ऐसी है कि टू-व्हीलर तो छोड़ो, पैदल चलना भी मुश्किल हैं। अब शॉपिंग के लिए अन्य मार्केट जाना पड़ता है, जो उनके घर से दूर है।
-जोगिंदर सिंह।
कोट्स...
फेज-5 मार्केट की पार्किंग के कायाकल्प नए सिरे से करना पड़ेगा, जिसके लिए करीब 65 लाख रुपये के खर्च के प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं, लेकिन सर्दी का मौसम होने के चलते तारकोल की सड़क बनाने पर रोक है। इसलिए पार्किंग की कायाकल्प का काम फरवरी या मार्च में शुरू हो पाएगा।
-जसप्रीत सिंह गिल, वार्ड-6 पार्षद, नगर निगम मोहाली।