फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No license, no NOC, hundreds of firecracker stalls were set up

Mohali News: न लाइसेंस, न एनओसी, लग गए सैकड़ों पटाखों के स्टाल

Wed, 30 Oct 2024 03:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
No license, no NOC, hundreds of firecracker stalls were set up
मोहाली/जीरकपुर। जिला प्रशासन की ओर से पटाखों के लिए 13 स्थानों पर 44 स्टॉल लगाने की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद जिले में सैकड़ों पटाखों के स्टाल लग गए हैं। इनके लिए न तो फायर डिपार्टमेंट की ओर से कोई एनओसी दी गई और न ही जिला प्रशासन ने अनुमति प्रदान की है। प्रशासन इन स्टाल्स पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन

मोहाली की कई मार्केटों में ऐसे कई छोटे स्टाल दिखाई दे रहे हैं। जीरकपुर में आठ स्टाल अलॉट किए गए हैं, लेकिन यहां भी सैकड़ों स्टाल लगा दिए गए हैं। ये स्टाल ढकोली, बलटाना और पीरमुछल्ला में हैं। खरड़ के बाजार की स्थिति भी ऐसी ही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केरल में एक पटाखे की दुकान में आग लगने के बाद डेढ़ सौ के करीब लोग घायल हो गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देश में हो रही ऐसी घटनाओं से प्रशासन को सबक लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से निपटने के लिए तैनात किए फायर टेंडर
दमकल विभाग ने मोहाली में फायर टेंडर तैनात कर दिए हैं। यदि कोई भी घटना होती है तो यह फायर टेंडर निपटने के लिए पहुंचेंगे। जीरकपुर में तीनों फायर टेंडरों पर 12 से 15 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। फायर विभाग की तीनों गाड़ियों को ढकोली फाटक, बस स्टैंड जीरकपुर और वीआईपी रोड पर स्थित दमकल विभाग के दफ्तर पर मौजूद रहेंगी और हरेक गाड़ी पर चार-चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। दमकल विभाग जीरकपुर के फायर ऑफिसर महेश कुमार ने बताया कि वाहनों को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। दिवाली के चलते सभी फायर कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed