फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   No eye doctor since last two years, surgery is being done and no care is being taken.

Mohali News: दो साल से नहीं आंखों के डॉक्टर, सर्जरी हो रही और न देखभाल

Thu, 05 Sep 2024 06:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
No eye doctor since last two years, surgery is being done and no care is being taken.
मोहाली। आप इंडस्ट्रियल एरिया के ईएसआई हॉस्पिटल में आंखें दिखाने जा रहे हैं तो कृपया पहले वहां के हालात जान लें। क्योंकि यहां पर दो वर्ष से न तो आंखों के डॉक्टर हैं, न ही सर्जन। अब हालात यह हैं कि जो भी आंखें दिखाने आते हैं उनको सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल का रास्ता दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन

मोहाली के इस ईएसआई हॉस्पिटल में आंखों की केयर के लिए सभी इक्युपमेंट मौजूद हैं। इतना ही नहीं, मरीजों के आपरेशन के लिए यहां मुख्य ऑपरेशन थिएटर में ही एक अलग से छोटा सा पार्ट आंखों की सर्जरी के लिए बनाया गया है। अब तक यहां मरीज नहीं आ सकें। मोहाली के इस हॉस्पिटल में आने वाले ज्यादातर वह हैं जो इंडस्ट्री में काम करते हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार करीब डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारी ईएसआई में रजिस्टर्ड हैं। इनमें से काफी कर्मचारी आंखों की जांच के लिए यहां आते हैं, जिसमें से कई कर्मचारियों के माता पिता को आंखों का आपरेशन भी करवाना होता है। ऐसी स्थिति में इन सभी कर्मचारियों को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में जाना पड़ता है, इसके बाद भी यदि यहां उनको इलाज मिलता है तो ठीक वरना उनको प्राइवेट हास्पिटल का रास्ता अख्तियार करना पड़ता है।
विज्ञापन



हमने पहले से ही आंखों की ओपीडी और सर्जरी के लिए डाक्टरों की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक अप्वाइंटमेंट नहीं हुआ है। फिलहाल आंखों के चेकअप और सर्जरी वाले मरीजों को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में भेज दिया जाता है। -डॉक्टर हरप्रीत धालीवाल, एसएमओ, ईएसआई हास्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed