फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nisha died of drug overdose, travel agent arrested

Zirakpur: कार में युवती का शव मिलने के मामले में ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार, जबरदस्ती पिलाई थी ज्यादा शराब

Sat, 19 Nov 2022 08:30 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 08:30 AM IST
सार

निशा एमटीवी रोडीज के सातवें सीजन में भाग ले चुकी है। वह काफी बोल्ड थी लेकिन तलाक के बाद थोड़ा परेशान रहने लगी थी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल डेराबस्सी में तीन डाक्टरों के बोर्ड द्वारा किया गया जहां डाक्टरों ने नशे की ओवरडोज को मौत का कारण बताया।

विज्ञापन
Nisha died of drug overdose, travel agent arrested
निशा राणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीरकपुर के मैक डी चौक से गांव शताबगढ़ की ओर जाने वाली सड़क के किनारे खेतों में खड़ी लाल रंग की कार से युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट मानवगीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 201 व 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। मानवगीत को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतका निशा राणा की दिल्ली निवासी बहन अमिता की शिकायत पर पुलिस ने अजय निवासी आदमपुर (जालंधर) और मानवगीत सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) को नामजद किया था। मानवगीत को पुलिस ने दबोच लिया है जबकि अजय फिलहाल फरार है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मानवगीत ही बुधवार को शव समेत कार खेतों में छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में अमिता ने बताया कि वह चार भाई-बहन हैं। वह सबसे बड़ी है, उससे छोटी निशा, फिर सपना और भाई सबसे छोटा था। निशा (38) का 2002 में तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह पिता व छोटी बहन के साथ डेराबस्सी की कॉलेज कलोनी में रह रही थी। छोटे भाई की शादी के बाद अगस्त 2022 से मां हिमाचल में उनके साथ रह रही है। निशा विदेश में सेटल होना चाहती थी। वह बुधवार को छोटी बहन सपना को बोलकर गई थी कि वह ट्रेवल एजेंट अजय व मानवगीत से मिलने खरड़ जा रही है क्योंकि वह काफी दिनों से उसे मिलने के लिए बुला रहे हैं। निशा को दोनों युवक खरड़ सेक्टर-118 में शांति सागर होटल में ले गए और उसे ज्यादा शराब पिला दी। अधिक शराब पीने से निशा की मौत हो गई। इसके बाद युवक निशा को डाक्टर के पास ले जाने के बजाय इधर-उधर घुमाते रहे। अगर आरोपी उसे अस्पताल पहुंचा देते तो शायद वह बच जाती। निशा का शव बुधवार को खेत में खड़ी कार की पिछली सीट से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एमटीवी रोडीज के सातवें सीजन की रह चुकी है कंटेस्टेंट
अमिता ने बताया कि निशा एमटीवी रोडीज के सातवें सीजन में भाग ले चुकी है। वह काफी बोल्ड थी लेकिन तलाक के बाद थोड़ा परेशान रहने लगी थी। उधर, शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल डेराबस्सी में तीन डाक्टरों के बोर्ड द्वारा किया गया जहां डाक्टरों ने नशे की ओवरडोज को मौत का कारण बताया लेकिन जीरकपुर पुलिस अभी भी मौत का कारण हार्ट अटैक बता रही है। अब मौत के असल कारण का पता 15 दिन बाद आने वाली विसरा रिपोर्ट से ही चलेगा।


निशा के शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया। जिसमें नशे की ओवरडोज से मौत की बात सामने आई है। बाकी विसरा रिपोर्ट आने पर ही पक्की पुष्टि की जा सकती है।  -डॉ. धरमिंदर सिंह, एसएमओ, डेराबस्सी सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed