फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   nirjala ekadashi, chhabeel, langar, relegious event, mohali temples, mohali

निर्जला एकादशी: कहीं लगी छबील तो कहीं कुलचों का लंगर

Fri, 17 Jun 2016 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 17 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
nirjala ekadashi, chhabeel, langar, relegious event, mohali temples, mohali
जालंधर में बाबा काहनदास के डेरे में शराब का लंगर - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में निर्जला एकादशी श्रद्घापूर्वक मनाई गई। इस संबंध में शहर के सभी मंदिरों में पूजा पाठ के बाद आयोजन किए गए। मंदिरों के बाहर ठंडे व मीठे पानी की छबील, खरबूजों और फलों का लंगर लगाया गया। इसके अलावा शहर के कई फेजों और सेक्टरों, मार्केटों में भी छबीलें लगाईं गईं।
विज्ञापन


फेज-3बी2 की मार्केट में दुर्गा सेनेटरी ने छोले कुल्चों का लंगर और ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई। गांव  शाहीमाजरा के श्री सनातन धर्म शिव एवं विश्वकर्मा मंदिर में लगाई गई छबील में पार्षद अशोक कुमार झा विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ छबील में सेवा की। इस मौके पर प्रधान राम कुमार  शर्मा, वीरपाल, पंडित इंद्रमणि त्रिपाठी और हर्ष वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

फेज-4 में श्री सनातन धर्म मंदिर के बाहर प्रधान देसराज गुप्ता की देखरेख में छबील और फलों का लंगर लगाया गया। फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में प्रधान व पार्षद आरपी शर्मा और सुरेश गोयल की देखरेख में छबील लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेज 3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्री हनुमान  मंदिर) में सुबह पूजा पाठ के बाद ठंडे व मीठे पानी की छबील और फलों का लंगर लगाया गया। इस दौरान प्रधान प्रेम शर्मा समेत मेंबरों ने सेवा की। फेज-5 स्थित श्री हरि मंदिर में प्रधान महेश मनन की देखरेख में ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस मौके पर इलाके के पार्षद अरुण शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे और सेवा की।
सेक्टर-70 गांव मटौर स्थित प्राचीन श्री सत्यनारायण मंदिर, फेज 3बी1 और फेज-3ए स्थित श्री वैष्णों माता मंदिर, फेज-1 स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर और गायत्री शक्ति पीठ, फेज-2 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, फेज-7 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, फेज-9 स्थित दोनों शिव मंदिरों, फेज-10 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, फेज-11 स्थित

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-66 स्थित श्री शिव मंदिर, सेक्टर-67 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर, दुर्गा महिला मंडल जुझार नगर के अलावा शहर व आसपास के गांवों में स्थित मंदिरों में निर्जला एकादशी श्रद्घापूर्वक मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed