{"_id":"61576af18ebc3e0b4b4c96f4","slug":"nine-year-old-child-dies-of-dengue-in-balongi-432-patients-active-in-the-district-mohali-news-pkl4286976198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलौंगी में नौ साल के बच्चे की डेंगू से मौत, जिले में 432 मरीज सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलौंगी में नौ साल के बच्चे की डेंगू से मौत, जिले में 432 मरीज सक्रिय
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी स्थित आदर्श कॉलोनी में ब्लॉक-बी में 9 साल के बच्चे की डेंगू से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह कोरोना से जिले में डेंगू की पहली मौत है। हालांकि जिला सेहत विभाग के पास अभी तक रिकॉर्ड नहीं पहुंचा है। जबकि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
मृतक बच्चे पवन के दादा सरजू ने बताया कि सोमवार को उनका पोता स्कूल गया था। स्कूल से वापस आने के बाद उसको हलका बुखार हो गया। इस पर उसे बलौंगी स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाया गया था। वहां से दवाई लेने के बाद भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को उसके पोते के कहने पर फिर से उसे स्कूल ले गए। लेकिन शरीर में कमजोरी होने के चलते उसे वापस ले आए। इसके बाद वह उसे घर छोड़कर काम पर चले गए। बच्चे के पिता उन्हें फोन किया कि पवन की तबीयत बहुत खराब है। इसके बाद वह काम से वापस आ गए और साथ ही बच्चे को फिर से प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन उसकी दवाई से फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वह उसे फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए। यहां पर भी उसका इलाज चलता रहा, लेकिन उसके पेट का दर्द कम नहीं हो रहा था। उसे उल्टी भी आ रही थी। ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बुधवार को जीएमसीएच, सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। पवन के दादा सरजू ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टरों ने कहा कि उसे डेंगू है। साथ ही उसके बचने की उम्मीद काफी कम है। वहीं, वीरवार को इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वह बच्चे शव लेकर गांव जा रहे हैं वहीं पर संस्कार किया जाएगा।
एक दिन में 61 नए मरीज आए सामने
जिले में डेंगू का संकट गहराया हुआ है। अब तक जिले में 432 डेंगू के मरीज सामने आ चुके है। शुक्रवार को 61 नए मरीज सामने आए हैं। शहरी एरिया में अधिक मरीज आ रहे हैं, जो कि जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बनी हुई है। हालांकि फॉगिंग और स्प्रे की प्रक्रिया लगातार चल रही है। वहीं खरड़ एरिया में लोगों का आरोप है कि सिर्फ नाम के लिए ही चुनिंदा एरिया में फॉगिंग हो रही है। इस कारण लोग बीमा हो रहे हैं।
विज्ञापन
अभी तक हमारे पास अधिकारिक सूचना नहीं
अभी तक हमारे पास पीजीआई से डेंगू से हुई किसी की मौत संबंधी कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। वहीं, जो नाम मृतक बच्चे का बताया जा रहा है, इस नाम से कोई केस हमारे पास आज तक नहीं आया है। जिले में डेंगू संक्रमण बढ़ रहा है। सितंबर में अब तक 344 केस डेंगू के सामने आए चुके हैं। - डॉ. विक्रांत नागरा, जिला एपीडोमोलिजस्ट, मोहाली।