फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nine security guards will be deployed at Mohali Civil Hospital to protect doctors.

Mohali News: डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए मोहाली सिविल अस्पताल में तैनात होंगे नौ सुरक्षा गार्ड

Sat, 11 Oct 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nine security guards will be deployed at Mohali Civil Hospital to protect doctors.
मोहाली। फेज-6 स्थित जिला अस्पताल में डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में नौ सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला किया है। यह नियुक्तियां पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पेस्को) के माध्यम से आउटसोर्स आधार पर की जाएंगी। अस्पताल में कई बार मरीजों के परिजनों और बाहरी लोगों के हंगामे की घटनाओं के बाद यह कदम उठाया गया है। मोहाली सिविल अस्पताल में कई मौकों पर डॉक्टर्स और स्टाफ ने रात के समय सुरक्षा की कमी को लेकर चिंता जताई थी। एमरजेंसी वार्ड में कुछ महीने पहले हुई मारपीट और हंगामे की घटनाओं के बाद डॉक्टर्स ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को लिखित शिकायत भी दी थी। इन घटनाओं के बाद विभाग ने पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएस) के साथ बैठक कर सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी सुरक्षा तैनाती
- पहले चरण में मोहाली समेत 23 जिला अस्पतालों में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जा रहे हैं।
- दूसरे चरण में उप-जिला अस्पतालों में और तीसरे चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

- मोहाली के लिए तय नौ सुरक्षा गार्डों की भर्ती प्रक्रिया अगले दो महीनों में पूरी होने की संभावना है।



पीएचएससी उठाएगा खर्च, यूजर चार्ज से नहीं कटेगा पैसा
सुरक्षा गार्डों के वेतन और संचालन का पूरा खर्च पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉर्पोरेशन (पीएचएससी) वहन करेगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसके लिए मरीजों से वसूले जाने वाले यूजर चार्ज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।




मोहाली में भी रही लापरवाही
मोहाली जहां मुख्यमंत्री कार्यालय और कई प्रशासनिक दफ्तर हैं, वहां सुरक्षा प्रबंधों की कमी लंबे समय से चिंता का विषय रही है। पिछले साल जिला अस्पताल में आपातकालीन वार्ड में मरीज के परिजनों द्वारा हंगामे का मामला सामने आने के बाद डॉक्टर्स ने एक दिन की प्रतीकात्मक हड़ताल भी की थी। अब सुरक्षा गार्डों की तैनाती से उम्मीद की जा रही है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी।
विज्ञापन




अगर हमारी सुरक्षा बढ़ेगी, तो डॉक्टर्स का मनोबल भी बढ़ेगा। अस्पतालों में कई बार कानूनी मामले या झगड़े की स्थिति बन जाती है, जिसमें डॉक्टर्स को परेशानी होती है। उन्हें सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। जब सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, तो डॉक्टर्स निश्चिंत होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। हमारा उद्देश्य यही है कि डॉक्टर्स का पूरा फोकस मरीज के इलाज पर रहे। -डॉ. भवनीत भारती, डायरेक्टर प्रिंसिपल, एम्स मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed