फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nine people died in Corona in Mohali, 1019 infected

मोहाली में कोरोना से नौ लोगों की मौत, 1019 हुए संक्रमित

Wed, 12 May 2021 02:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nine people died in Corona in Mohali, 1019 infected
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी कहर बरपा रही है। मंगलवार को महामारी से नौ लोगों की मौत हो गई और 1019 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 715 पर पहुंच गया है। जिले में अभी 12515 मरीज सक्रिय हैं। यह संख्या ट्राइसिटी में सबसे अधिक है। हालांकि स्थिति पर काबू करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक लोग सहयोग नहीं करते, तब तक महामारी को काबू करना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मंगलवार को नौ लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। तीन लोगों को छोड़कर अधिकतर लोगों की उम्र 57 साल से अधिक है। वहीं नए संक्रमितों में डेराबस्सी में 122, ढकोली में 202, लालड़ू में 11, बूथगढ़ में 38, घडुआं में 60, खरड़ में 133, कुराली में 9, बनूड़ में 21 और मोहाली में 423 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि मंगलवार को 258 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 57159 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 43929 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, ओल्ड सन्नी एनक्लेव समेत कई इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

मृतकों में 38 साल से लेकर 87 साल तक की उम्र वाले लोग शामिल
जानकारी के मुताबिक इस दौरान महामारी से मरने वाले लोगों में 38 साल से लेकर 87 साल तक की उम्र वाले लोग शामिल हैं। वहीं, कोरोना से जान गंवाने वाली तीन महिलाओं की उम्र क्रमश: 39, 57 और 67 रही। जबकि तीन मृतक पुुरुष क्रमश: 74, 77 और 87 साल के थे। वहीं, सबसे कम उम्र के मृतकों में 43 साल और दो 39 साल के पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed