{"_id":"68111f6ccd568edc6d097734","slug":"night-cleaning-started-in-nayagaon-workers-launched-a-campaign-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128519-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नयागांव में रात्रिकालीन सफाई शुरू, कर्मियों ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नयागांव में रात्रिकालीन सफाई शुरू, कर्मियों ने चलाया अभियान
नयागांव। नगर परिषद नयागांव ने रात्रि सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत नगर परिषद ने अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाकर सफाई की। परिषद के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह ने बताया कि दिन के समय सड़कों पर यातायात अधिक रहता है। इस कारण रात्रि के समय यह सफाई कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अब सड़कों और आसपास इस तरह की सफाई होने से लोगों को सुबह के समय स्वच्छ व शुद्ध वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
इस तरह जिले में रात्रिकालीन सफाई चलाने वाला नयागांव पहला नगर नरिषद बन गया है। डीसी कोमल मित्तल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों और दुकानों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों को दें। इसके अलावा प्रतिबंधित प्लास्टिक व लिफाफों का प्रयोग न करके, बाजार में खरीदारी करने जाते समय कपड़े का थैला साथ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान लोगों के सहयोग से ही सफल हो सकता है, इसलिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का सहयोग कर खुले में सड़कों पर कूड़ा न फेंके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों के सहयोग से विशेष सफाई टीमें तैनात की हैं जो प्रतिदिन रात्रि में सफाई का कार्य संभाल रही हैं ताकि शहर को स्वच्छ रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।