फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nigerian woman convicted of heroin smuggling gets ten years in prison

हेरोइन तस्करी में दोषी नाइजीरियन महिला को दस साल की कैद

Thu, 30 Sep 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nigerian woman convicted of heroin smuggling gets ten years in prison
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की ओर से 280 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार की गई नाइजीरियन महिला मरेअम वानो को दोषी ठहराते हुए अदालत ने 10 साल की कैद और एक लाख रुपये जुुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न चुकाने की स्थिति में एक साल और कैद काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह मामला 26 मई, 2018 का है। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम पुराने बैरियर पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली थी कि एक नाइजीरियन महिला नशे की खेप लेकर मोहाली में अपने पक्के ग्राहकों को सप्लाई देने के लिए आ रही है। इस पर एसटीएफ की टीम ने तुुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नाइजीरियन महिला को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 280 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया है कि उक्त महिला 2016 में मेडिकल वीजा पर भारत आई थी। साथ ही भारत में आकर सैलून और हेयर ड्रैसिंग का काम शुरू कर दिया था। बाद में पैसे के लालच में पड़कर वह नशा तस्करी करते हुए हेरोइन की सप्लाई करने लगी थी। बता दें कि एक महीने में यह चौथा केस है, जिनमें किसी नाइजीरियन को सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed