{"_id":"63599607723bc059640c11af","slug":"nia-asked-questions-related-to-relationship-and-profession-to-sidhu-i-answered-without-hesitation-mohali-news-pkl466484352","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला केस में जल्दी मिलेगा इंसाफ, अब एनआईए कर रही है केस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू मूसेवाला केस में जल्दी मिलेगा इंसाफ, अब एनआईए कर रही है केस की जांच
विज्ञापन
मोहाली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से हुई पूछताछ के बाद पंजाबी गायिका अफसाना खान बुधवार को इंस्टाग्राम पर लाइव हुईं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि एनआईए ने उसने सिर्फ सिद्धू मूसेवाला से रिश्ते और प्रोफेशनल शो के बारे में ही सवाल पूछे। मैंने सभी सवालों के बेहिचक जवाब दिए। किसी गैंगस्टर गिरोह के बारे में कोई सवाल नहीं किया गया। सोशल मीडिया में इस बारे में फैलाई जा रहीं खबरें महज अफवाह हैं। अफसाना ने कहा कि एनआईए मूसेवाला की हत्या की जांच में शिद्दत से जांच में जुटी है। उम्मीद है जल्द इंसाफ मिलेगा।
अफसाना ने कहा कि मैं एक साधारण गरीब परिवार की बेटी हूं। दस साल मेहनत करके यहां तक पहुंची हूं। मैंने अपनी गायकी के अलावा किसी अन्य काम के बारे में कभी नहीं सोचा। मेरे बारे में काफी कुछ बोला जा रहा है, परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर गलत कमेंट किए जा रहे हैं। काफी दुख लग रहा है। मैं जिससे जुड़ती हूूं, दिल से जुड़ती हूं। उन्होंने कहा कि दोगले लोगों और विवादों ने ही सिद्धू मूसेवाला का चैन छीन लिया था। सिद्धू मूसेवाला खुद कहते थे कि यहां सच्चा बनने के लिए पहले मरना पड़ता है। मैं यही कहती हूं कि आप ने रब जैसा हीरा खो दिया है। कलाकारों की कद्र करना सीखो।
गानों को लेकर किए सवाल, आने वाले प्रोजेक्ट भी पूछे
अफसाना ने बताया कि एजेंसी ने उनसे सीधे सवाल किए कि आप इस लाइन में कब से आए। परिवार में आपके पीछे कौन हैं। अब तक कितने गाने आए और आगामी प्रोजेक्ट कौन से हैं। अब तक कहां शो आयोजित किए हैं। सिद्धू मूसेवाला के संपर्क में कैसे आए। कितने गाने उनके साथ किए। धक्का गाने के लिए किसने अप्रोच किया था। कौन से चैनल पर गाना रिलीज हुआ। इसके अलावा कोई सवाल नहीं किया। उन्होंने बताया कि भाई का मेरे साथ बेटियों जैसा प्यार था। हमेशा सिद्धू मेरे गाने आने पर फोन करता था। इसके अलावा वह मेरे साथ बातचीत नहीं करता था। मैंने सभी दस्तावेज सबूत एनआईए को सौंपे हैं।
विज्ञापन
मेरी पूछताछ से लोगों के वहम हुए दूर
एनआईए की पूछताछ से उन दोगले लोगों के वहम दूर हो गए हैं जिनको यह लगता था कि वह अफसाना सिद्धू की काफी करीबी है। साथ ही वह हत्या में शामिल हो सकती है। उन्होंने बताया कि एजेंसी अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी। साथ ही सारी सच्चाई सामने लाएगी। उन्होंने साफ किया कि उन पर कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
मैंने मौत के चार महीने बाद गाना निकालकर ट्रिब्यूट नहीं किया
अफसाना ने कहा कि अगर अपना कोई मर जाता है तो उसके साथ मरा नहीं जाता है। यह सच्चाई है। मैंने जिंदगी में कई दुख सहे हैं। मेरे पिता की मौत हो गई थी। मेरा प्यार भाई से हमेशा था और बना रहेगा। भाई की मौत के चार महीने बाद लाइव हुई हूं। बड़ी मुश्किल से इस चक्कर से निकली हूं। कृपया मेरा मजाक बनाने की कोशिश न करें। कुछ लोग चार महीने बाद गाने निकाल रहे हैं, साथ अपने गानों से ट्रिब्यूट कर रहे हैं। मैंने इस तरह की कोशिश नहीं की है।
दस हजार से अधिक लोगों ने लाइव देखा
अफसाना खान ने इस मौके पर कहा कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला उसका भाई था और हमेशा रहेगा। मैं किसी तरह का कोई दिखावा नहीं करती हूं। मैं सिद्धू भाई और उनके परिवार का हमेशा सत्कार करती हूं। अफसाना खाना कैसी है, इसके बारे में कोई नहीं जानता। भाई लड़कियों का हमेशा आदर करता था। इसके अलावा उन्होंने कई बातें साझा की हैं। अफसाना करीब आधा घंटा लाइव हुई और इस दौरान करीब दस हजार लोगों ने उन्हें देखा।