फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   New case registered against suspended Punjab AIG Malvinder Singh Sidhu

Mohali News: पंजाब के सस्पेंड एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ नया केस दर्ज

Wed, 31 Jan 2024 04:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
New case registered against suspended Punjab AIG Malvinder Singh Sidhu
मोहाली। पंजाब पुलिस के चर्चित अधिकारी सस्पेंड एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ फेज-8 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 384, 34 और प्रिवेंशन ऑफ क्रप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाया गया और उसके खिलाफ नया केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। बाद में मालविंदर सिंह सिद्धू को बाद दोपहर मोहाली अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पूर्व एआईजी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एआईजी मालविंदर सिंह के पास विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ के दौरान हुए हंगामे पर एक रिकार्डर बरामद हुआ था। इस रिकार्डर को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया था। इस संबंधी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की ओर से की गई जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व एआईजी व उसके साथी अपनी सलाह करके अलग-अलग व्यक्तियों से पैसे की मांग करते थे। फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आज पुलिस को सौंपी गई थी जिसके आधार पर एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को सरकारी अधिकारियों से रिश्वत लेने के लिए ब्लैकमेल करने के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने विजिलेंस दफ्तर में काफी हंगामा किया था। उसी समय पुलिस को उसके पास से रिकार्डर मिला था जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed