फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Neighbor's parking lot sunk 20 feet while digging the basement, many lives saved

Mohali News: बेसमेंट की खोदाई करते 20 फीट नीचे धंसा पड़ोसी की पार्किंग का हिस्सा, कईं लोगों की जान बची

Thu, 15 Jun 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Neighbor's parking lot sunk 20 feet while digging the basement, many lives saved
मोहाली। बुधवार को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर सेक्टर-83 स्थित आईटी सिटी में एक प्लॉट में बेसमेंट के लिए खोदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पड़ोस की इमारत की पार्किंग का हिस्सा करीब 20 फीट नीचे धंस गया। जिससे पार्किंग में खड़ी एक कार और कुछ दोपहिया वाहन नीचे जमीन के साथ धंस गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। वहीं, करीब दस मिनट के बाद यहां पर कंपनी के कर्मचारी लंच करने के बाद इस पार्किंग में घूमने आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। वहीं, जिस प्लॉट में बेसमेंट धंसी है उसकी पहचान अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-83 स्थित एक प्लॉट का निर्माण चल रहा था। प्लॉट मालिक की ओर से इस प्लॉट में बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 की खोदाई की जा रही थी। आरोपों के मुताबिक यह खोदाई नियमों को ताक पर रखकर चल रही थी। इस कारण यह हादसा हुआ है। अगर यह हादसा दस मिनट बाद होता तो इससे कई लोगों की जान को नुकसान हो सकता था, क्योंकि करीब इसी समय साथ ही इमारत में कंपनी के कर्मचारी लंच के बाद यहां पर टहलने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

वहीं, पार्किंग वाले प्लॉट के मालिक संजय कुमार ने बताया कि बेसमेंट की खोदाई नियमों को ताक पर रखकर की जा रही थी। आरोपी की ओर से रिटेनिंग वॉल भी नहीं बनाई गई थी और न ही साथ वाले प्लॉट से 20 फुट की दूरी रखी गई थी। बेसमेंट में ज्यादा जगह का लालच कर नियमों की उल्लंघन किया जा रहा था। मौके पर आला अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी की डक्टिंग समेत हुआ काफी नुकसान
प्लॉट के मालिक संजय कुमार ने बताया कि पार्किंग एरिया धंसने के कारण उनकी चहारदीवारी, एसी की डक्टिंग, पानी के पाइप, फायर सिस्टम और बिजली के तार को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
नौ महीने पहले भी इलाके में गिरी थी इमारत
बता दें कि इससे करीब नौ महीने पहले 9 अक्तूबर, 2022 को एयरपोर्ट रोड पर सिटी सेंटर के पास चल रहे इमारत के काम के दौरान बेसमेंट बनाते हुए एक दीवार गिर गई थी। इस हादसे में मलबे के नीच दबने से दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विशेषज्ञों की मानें तो अक्सर बेसमेंट बनाने के दौरान मालिकों की ओर से ज्यादा जगह का इस्तेमाल करने के चक्कर में दूसरी इमारत से 20 फुट छोड़कर खोदाई करने के नियम का उल्लंघन किया जाता है। इस कारण ऐसे मामले सामने आते हैं। अब लोगों का कहना है कि नौ महीने पहले हुए हादसे के बाद भी प्रशासन ने इलाके में चल रहे बेसमेंट के कामों की जांच नहीं की है।


कोट
सेक्टर-83 की आईटी सिटी में जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां मौके पर जाकर जायजा लिया गया है। गमाडा के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -सरबजीत कौर, एसडीएम मोहाली

कोट

पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर हादसे का जायजा लिया है। जानमाल का नुकसान होने से बचाव हो गया है। जो वाहन नीचे धंसे हैं उनको बाहर निकालने के लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -एचएस बल, डीएसपी सिटी- 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed