फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Nagmani won first prize in horse riding, became champion for the fifth time

Mohali News: घुड़सवारी में नागमणि ने जीता पहला इनाम, पांचवीं बार बनी चैंपियन

Mon, 03 Mar 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nagmani won first prize in horse riding, became champion for the fifth time
नयागांव। फॉरेस्ट हिल गोल्फ रिजार्ट में चल रहे घुड़सवारी महोत्सव में दूसरे दिन रेस चैंपियनशिप में पहला इनाम जीतकर साढ़े छह फीट की मारवाड़ी नस्ल की नागमणि पांचवीं बार चैंपियन बन गई है।
विज्ञापन

नागमणि के मालिक संदीप सिंह बराड़ ने कहा कि नागमणि को मैं अपनी नजरों से दूर नहीं कर सकता। यह मेरे और अपने चहेतों के लिए अनमोल है। यह सिर्फ रेस में भाग लेने वाली घोड़ी नहीं है, बल्कि मेरी भावनाओं को समझने वाली भी है। नागमणि ने जब फॉरेस्ट हिल गोल्फ रिजार्ट में चैंपियनशिप जीती तो इसके मालिक संदीप सिंह बराड़ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वजह थी कि वह पहली बार विजेता नहीं बनी बल्कि यह पांचवीं बार प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब ले चुकी है।
विज्ञापन

साढ़े छह फीट की नागमणि की खूबी है कि यह मारवाड़ी नस्ल की है। जो कि सबसे टाप क्वालिटी है। वह दौड़ती है तो लोग देखते ही रह जाते हैं। संदीप सिंह ने बताया कि नागमणि ठीक अपने पिता के ऊपर गई है। क्योंकि इसके पिता सप्ताह भी रेस के विनर रहे। संदीप ने बताया कि यह अनमोल हैं, कई बार लोगों ने इसके दाम भी लगा डाले पर कभी उनको घोड़ी को बेचने का ख्याल नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे पास नुकरा नस्ल के 12 घोड़े, सभी चैंपियन
इस चैंपियनशिप में पहुंचे काका नुकरा घोड़े के मालिक दिलजीत सिंह ने बताया कि उनका घोड़ा अबकी बार भी चैंपियन बना। वजह है उसकी रोजाना की प्रेक्टिस। दिलजीत सिंह के बेटे सनी भी घुड़सवारी का शौक रखते हैं। उन्होंने बताया कि उनका घोड़ा 18वीं बार चैंपियन बना है। काका के पिता का नाम किंग, माता का नाज और बहन का कुदरत है। उन्होंने कहा कि यह पूरा परिवार ही साथ में है। उन्होंने कहा कि हमारे पास कुल 12 नुकरा घोड़े हैं। जो कि सभी चैंपियन हैं। काका जहां भी गया वहां पर पहला स्थान प्राप्त कर चैंपियन बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed