फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal works will accelerate, recruitment will be done

नगर निगम के कामों में आएगी तेजी, जल्दी रखे जाएंगे पक्के मुलाजिम

Sun, 16 Feb 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal works will accelerate, recruitment will be done
मोहाली। आने वाले समय में लोगों को नगर निगम दफ्तर में काम करवाने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। नगर निगम जल्दी ही मुलाजिमों की रेगुलर भरती करने जा रहा है। इसमें क्लर्क से लेकर इंजीनियर तक विभिन्न पदों पर भरती की जानी है। यह भरती प्रक्रिया चंडीगढ़ के एक सरकारी संस्था के सहयोग से पूरी की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाउस में प्रस्ताव पास कर स्थानीय निकाय विभाग को भेज दिया गया है। जैसे ही वहां से मंजूरी मिलेगी, उसके बाद यह भरती प्रकिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम में लंबे समय से रेगुलर पदों पर भरती नहीं हुई है। लाइब्रेरियों से लेकर फायर ब्रिगेड तक में मुलाजिमों की भारी किल्लत चल रही है। जबकि कुछ शाखाओं में आउट सोर्स पर मुलाजिम हायर कर काम चलाया जा रहा है। लेकिन इसमें भी उस समय काम प्रभावित हो जाता है, जब आउट सोर्स पर लगे मुलाजिमों को कोई बेहतर आप्शन मिल जाता है। इसके साथ ही वह नौकरी छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद अब नगर निगम ने मुलाजिमों की भरती प्रक्रिया की जानी है। इस दौरान जहां करीब डेढ़ सौ पदों के लिए भरती होनी है। इनमें लाइब्रेरियन, ड्राईवर, क्लर्क, जेई, हार्टिकल्चर विंग के लिए मुलाजिम समेत कई पद हैं।
विज्ञापन

भरती प्रक्रिया में होगी पूरी पारदर्शिता
जानकारी के अनुसार यह भरती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। इसके लिए भी नगर निगम ने पूरा इंतजाम किया है। भरती प्रक्रिया चंडीगढ़ की संस्था एनआईटीटीआर के सहयोग से ली जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी के अलावा पंजाबी विषय में होगी। परीक्षा को उचित तरीके से संपन्न करवाने के सारे अधिकार पार्षदों ने हाउस की मीटिंग में नगर निगम कमिश्नर को दे दिए हैं। निगम की कोशिश यही है कि भरती प्रक्रिया तुरंत की जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की मुुश्किल न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में भी किया पैसे का प्रावधान
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की तरफ से साल 2019-2020 में 3850 लाख रुपये का बजट पास किया गया था। इसमें दिसंबर 2019 तक 2379.72 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जबकि मार्च तक 3850 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। साल 2020-21 में रेगुलर पदों का खर्च, रिटायरमेंट ड्यूज, दफ्तरी काम के लिए स्टाफ, फायर शाखा, हार्टिकल्चर, बिजली शाखा, कैटल कैचर, फॉगिंग और कम्युनिटी सेंटर हाल के लिए रखरखाव में आउट सोर्स के माध्यम से भरे जाने वाले पदों पर तकरीबन 4285 लाख रुपये रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed