फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal councils should ensure timely drainage in Zirakpur, Derabassi and Kharar

Mohali News: नगर परिषदें जीरकपुर, डेराबस्सी और खरड़ में समय रहते करे जलनिकास

Tue, 29 Jul 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Municipal councils should ensure timely drainage in Zirakpur, Derabassi and Kharar
मोहाली। मानसून के दौरान जीरकपुर, डेराबस्सी और खरड़ क्षेत्रों में जलभराव और ड्रेनेज से संबंधित समस्याओं का समय रहते निपटान करने के लिए डीसी कोमल मित्तल ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में एसडीएम, नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम इंजीनियर, जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड, ड्रेनेज व माइनिंग विभाग के अधिकारी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रतिनिधि शामिल हुए। डीसी ने निर्देश दिए थे कि नगर परिषदें और संबंधित सभी विभाग संभावित जलभराव वाले स्थलों की पहचान कर त्वरित समाधान करें। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सड़कों पर पानी एकत्र न हो इसके लिए आवश्यक पंपिंग मशीनें तैनात की जाएं और खुले नालों और सीवर लाइनों की नियमित सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में जीरकपुर की वीआईपी रोड और पटियाला चौक, डेराबस्सी की बरवाला रोड और खरड़ के खूनी माजरा व निज्जर चौक रोड जैसे संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया गया। डीसी कोमल मित्तल ने एसडीएम डेराबस्सी और खरड़ को इन क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और बरसात के दौरान त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी को निर्देश दिए गए कि हाईवे पर जलभराव की स्थिति को बिना किसी देरी के निपटाया जाए। ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहे। इसके अतिरिक्त जीरकपुर के कुछ हिस्सों में सुखना चो के ओवरफ्लो होने की आशंका को देखते हुए, डीसी ने स्थानीय अधिकारियों को चंडीगढ़ प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा ताकि समय पर चेतावनी जारी की जा सकें। इस दौरान एडीसी (शहरी विकास) अनमोल सिंह ढालीवाल, एसडीएम खरड़ दिव्या पी. और एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने उपायुक्त को भरोसा दिलाया कि जलभराव से निपटने के लिए ठोस और समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed