{"_id":"5f50072c8ebc3e53357f926a","slug":"municipal-council-dug-up-road-without-nhai-approval-gmr-halts-work-mohali-news-pkl3866461144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई की मंजूरी बिना नगर काउंसिल ने खोद डाली सड़क, जीएमआर ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई की मंजूरी बिना नगर काउंसिल ने खोद डाली सड़क, जीएमआर ने रुकवाया काम
विज्ञापन
एनएचएआई से अनुमति लिए बगैर नगर काउंसिल की ओर से खोदा गया गड्ढा। -संवाद
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। एनएचएआई से मंजूरी लिए बिना नगर काउंसिल ने हाईवे की जमीन पर मशीन से खुदाई करके गड्ढा खोद डाला। इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों की मिली तो उन्होंने तुरन्त मौके पर पहुंच कर होने वाले निर्माण कार्य को बंद करवा दिया।
गौरतलब है कि नगर काउंसिल के अधिकारी अकसर अपने रसूख का फायदा उठाकर नेशनल हाईवे की जमीन में खुदाई करके काम करने की कोशिश करते हैं, इस पर हाईवे अथारिटी के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर मजबूरन काम रुकवाना पड़ता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जीरकपुर सब-तहसील की मुख्य सड़क पर एक गड्ढा बन गया। जिसके कारण लोगों को आवाजाही के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। दूसरी ओर, मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर काउंसिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कोहिनूर ढाबे के पास नेशनल हाईवे की सड़क के बीचोंबीच एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है।
विज्ञापन
यह देख नगर काउंसिल के अधिकारियों ने बिना कोई देरी किए वहां जेसीबी मशीन लगाकर खुदाई कर डाली और एक बड़ा गड्ढा खोद दिया। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो तुरन्त मौके पर पहुंचे, जिन्होंने नगर काउंसिल का काम बंद करवाया।
कोट्स
एनएचएआई से मंजूरी लिए बिना नगर काउंसिल अधिकारियों ने उनकी जमीन पर अवैध गतिविधियां शुरू कर दी, जो गैरकानूनी है। वहीं, सड़क पर नगर काउंसिल द्वारा की जाने वाली हर गतिविधि पर रोक लगा दी गई है और नगर काउंसिल को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है।
-दीपक अरोड़ा, कॉरपोरेट रिलेशनशिप ऑफिसर, जीएमआर, दप्पर