फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Motorcycle stolen in broad daylight from Kharar Government Hospital; third such incident in a month

Mohali News: सरकारी अस्पताल खरड़ से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, एक महीने में तीसरी घटना

Sun, 23 Aug 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle stolen in broad daylight from Kharar Government Hospital; third such incident in a month
खरड़। सरकारी अस्पताल खरड़ की इमरजेंसी के बाहर से दिनदहाड़े एक कर्मचारी का मोटरसाइकिल चोरी हो गया। यह अस्पताल में एक महीने के भीतर चोरी की तीसरी घटना है। पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन




अस्पताल के सफाई सेवक सुरिंदर सिंह सोढ़ी ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपना मोटरसाइकिल इमरजेंसी ब्लॉक के मुख्य गेट के बाहर खड़ा किया था। दोपहर में जब उन्होंने देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं था। सोढ़ी ने कहा कि अस्पताल में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कर्मचारियों और मरीजों के मोटरसाइकिल व स्कूटर चोरी हो चुके हैं। अस्पताल प्रशासन ने कई बार पुलिस को सूचना दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन




निगरानी कैमरे में तकनीकी खराबी

पीड़ित कर्मचारी ने निगरानी कैमरे जांचने को कहा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के कमरे में लगी डिस्प्ले तकनीकी खराबी के कारण बंद थी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सरिता ने बताया कि अस्पताल से एक कर्मचारी का मोटरसाइकिल चोरी हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि निगरानी कैमरे चल रहे हैं और रिकॉर्डिंग भी हो रही है। हालांकि, तकनीकी समस्या के कारण इस घटना की रिकॉर्डिंग नहीं देखी जा सकी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही मिस्त्री को बुलाकर खराबी ठीक कराई जाएगी। इसके बाद रिकॉर्डिंग देखकर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed