फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Motorbike collided with truck parked on highway, driver dies

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, चालक की मौत

Fri, 02 Sep 2022 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Motorbike collided with truck parked on highway, driver dies
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लैहली टी-प्वाइंट के निकट मार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से 2 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनेक सिंह (42) वासी दप्पर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि लालड़ू में सुरक्षाकर्मी का काम करते हरनेक सिंह के बेटे सुखचैन सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे पिता और वह अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर लालड़ू से गांव दप्पर आ रहे थे। उनके पिता हरनेक सिंह उसके आगे जा रहे थे। जैसे ही लैहली के निकट स्थित शराब के ठेके के सामने पहुंचे तो हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था जिसने न तो इंडिकेटर और न ही कोई लाइट जला रखी थी। अचानक सामने से किसी अन्य वाहन की लाइट आंखों मे पड़ने के कारण पिता की मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed