फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Molested sister, then attacked brother

Mohali News: बहन के साथ की छेड़छाड़, फिर भाई पर किया हमला

Sun, 15 Sep 2024 08:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 15 Sep 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Molested sister, then attacked brother
घायल के हाथ में लगे आठ टांके,अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। फेज-1 में बहन के साथ छेड़छाड़ करने पर जब तीन भाई बात करने पहुंचे तो उन्हीं पर हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता लगा है कि घायल के हाथ में आठ टांके लगे हैं। वहीं डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है।

पीड़ित ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बहन काम से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में एक लड़का उसका पीछा कर रहा था और परेशान कर रहा था। उसके बार-बार मना करने पर भी वह नहीं माना। जब वहां लोग जमा हुए तब वह लड़का वहां से चला गया। इसके बाद जब शाम को घर पर भाई काम से लौटे तो बहन ने उन्हें पूरी घटना की सूचना दी। इस पर जब तीनों भाई उस लड़के से मिलने के लिए फेज-1 उसके घर गए तो घर से कुछ दूर वह लड़का अपने साथ चार लड़के लेकर खड़ा था। जब भाइयों ने उससे दिन में हुई घटना के बारे में पूछा तो वह मुकर गया, इसके बाद कुछ देर की बहस के बाद दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई। उन चार लड़कों में से एक लड़के ने जेब से चाकू निकालकर पीड़ित के हाथ पर वार किया, जिससे खून बहने लगा। इसके बाद लड़के वहां से भाग निकले और बाकी दोनों भाइयों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed