फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali, Tower,Mobile Tower,Power cut,Teliphone, ADC, School

पार्कों में मोबाइल टावर व बिजली कटों का मामला गरमाया

Wed, 24 Aug 2016 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 24 Aug 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
Mohali, Tower,Mobile Tower,Power cut,Teliphone, ADC, School
mobile tower on wheels in dehradun - फोटो : amar ujala
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई जिला जल सप्लाई-सेनिटेशन व बिजली विभाग की मीटिंग में मंगलवार को रिहायशी क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने और बिजली की समस्या का मामला उठाया गया। इस दौरान मेंबरों का तर्क था कि प्रशासन इन चीजों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि लोगों को इसके चक्कर में परेशान होना पड़ रहा है। हालात काफी दयनीय हो गए हैं।
विज्ञापन

 मीटिंग में गैर सरकारी मेंबर व मोहाली विकास मंच के प्रधान विनीत वर्मा ने कहा कि शहर में नामी प्राइवेट टेलीफोन कंपनी की तरफ से पार्कों में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कंपनी को पार्कों में टावर लगाने की अनुमति कैसे दी गई। क्योंकि पार्कों के पैसे मकान के अलाटियों से अलग तौर पर लिए गए होते हैं। जबकि गमाडा की पॉलिसी भी इसके विपरीत है। वर्मा ने मीटिंग में बताया कि गमाडा के अधिकारी ने उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ 13 साइटों की फिजीबिल्टी रिपोर्ट दी गई थी। पर इसकी कोई इजाजत गमाडा की तरफ से नहीं दी गई। एडीसी अमनदीप कौर ने इस मौके बताया कि टावर लगाने की इजाजत उनसे पहले एडीसी पूनमदीप कौर की तरफ से दी गई थी। इस पर वर्मा ने कहा हि क्या इस बात की जांच की गई है क्या जहां पर टावर लगाए हैं। वहां के लिए ही उन्हें अनुमति दी गई थी या फिर अन्य जगहों पर। इसका अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

स्कूलों व डिस्पेंसरी में पानी भरने का मुद्दा उठा
मीटिंग में विनीत वर्मा ने सोहाना स्कूल व डिस्पेंसरी में बारिश का पानी भरने का मामला भी उठाया। साथ ही मांग रखी कि इस स्थिति में सुधार किया जाएग। हालांकि इस मामले की जिम्मेदारी विभिन्न विभाग एक दूसरे पर डालते रहे। हालांकि मीटिंग में मौजूद अधिकारियों ने इसके लिए वहां हुए अवैध निर्माण को जिम्मेदार बताया। एडीसी ने कब्जे हटाने के आदेश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द टूटेंगे बालमखीरे
मीटिंग में सड़कों पर हादसों का सबब बने बालमखीरों का मामला भी उठा। इस पर गमाडा अधिकारियों ने कहा कि अगली मीटिंग तक सभी सड़कों पर लगे बालमखीरों को हटा दिया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं उठानी पड़ेगी।

बिजली की समस्या का मुद्दा छाया
जिला सलाहकार कमेटी की मीटिंग में  बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा ने शहर में लटकते तारों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि तार हादसों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि सभी तारों को अंडरग्राउंड किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मीटिंग में लो वोल्टेज का मुद्दा भी उठाया। ऐसे में इलाकों में और ट्रांसफार्मर लगाए जाए। उन्होंने वार्ड-3 में नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया। मटौर निवासी परमदीप सिंह ने बिजली का मामला भी उठाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed