फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali : Property will be auctioned online in New Chandigarh and Mohali, bid from April 8 to 26

मोहाली : न्यू चंडीगढ़ और मोहाली में होगी संपत्ति की ऑनलाइन नीलामी, आठ से 26 अप्रैल तक लगाएं बोली

Fri, 02 Apr 2021 01:56 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mohali : Property will be auctioned online in New Chandigarh and Mohali, bid from April 8 to 26
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ और मोहाली में आशियाने, शोरूम या उद्योग लगाने वालों का सपना पूरा हो सकता है। आठ से 26 अप्रैल तक गमाडा ने संपत्ति की ऑनलाइन नीलामी का फैसला लिया है। नीलामी में 50 साइटें रखी गई हैं। कुल कीमत का 20 से 25 फीसदी भुगतान देने पर कब्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन

गमाडा ने योजना लाने से पहले ट्राइसिटी के संपत्ति बाजार का अध्ययन भी किया है। नीलामी में पांच एससीओ/एससीएफ व 26 बूथ, एक अस्पताल, एक संस्थान व दो स्कूल साइट, पांच चंक साइट, दो ग्रुप हाउसिंग साइट व आठ औद्योगिक, जिनमें एक औद्योगिक व सात आईटी औद्योगिक प्लॉट शामिल हैं। नीलामी के लिए www.puda.e-auction.in पर लॉगिन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गमाडा ने तय किया है कि जिन साइटों की रिजर्व कीमत 50 करोड़ से कम है, उनका कब्जा लोगों को 25 फीसदी रकम के भुगतान के बाद दिया जाएगा। 50 करोड़ से अधिक कीमत वाली साइटों का कब्जा 20 फीसदी भुगतान के बाद होगा, जबकि बकाया रकम का भुगतान लोग 9.5 फीसदी वार्षिक ब्याज के साथ किस्तों में कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आरक्षित कीमत
गमाडा की योजना में शामिल एससीओ/एससीएफ और बूथों के लिए आरक्षित कीमत 69.89 करोड़, अस्पताल, इंस्टीट्यूशनल व स्कूल साइट के लिए 11.75 करोड़ , चंक साइट 25.51 करोड़, औद्योगिक साइटों के लिए 7.2 करोड़ व ग्रुप हाउसिंग साइटों के लिए आरक्षित कीमत 44.59 करोड़ तय की गई है।

ई-नीलामी लोगों के लिए फायदेमंद
गमाडा अधिकारियों के अनुसार संपत्ति की ई-नीलामी लोगों के हक में होती है। इसमें लोग अपने हिसाब से बोली लगा पाते हैं। खुुली नीलामी में यह चीज संभव नहीं हो पाती है। इसमें कई बार बोलीकार मिलकर संपत्ति की ज्यादा बोली लगा देते हैं, जिससे कई बार संपत्ति खरीदने का सपना अधर में ही रह जाता है। ई-नीलामी में यह सब नहीं होता है। इसके अलावा इसमें बैंक द्वारा निर्धारित कर्ज व अन्य चीजें भी लोगों के पक्ष में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed