फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali Police on high alert in view of Independence Day, search operation conducted

Mohali: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हाई अलर्ट पर मोहाली पुलिस, रविवार को भी चलाया गया सर्च ऑपरेशन

Sun, 07 Aug 2022 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 03:21 PM IST
सार

एडीजीपी सुरक्षा सुधांशु एस श्रीवास्तव मोहाली में सुरक्षा प्रबंधों का खुद जायजा ले रहे हैं। पुलिस विभाग और खुफिया विभाग द्वारा मिल कर जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फेज 8 के अंतर्गत दर्शन विहार सोसाइटी में जांच की गई।

विज्ञापन
Mohali Police on high alert in view of Independence Day, search operation conducted
मोहाली में सर्च ऑपरेशन चलाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोहाली में विजिलेंस मुख्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले को देखते हुए 75वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने की तैयारियों के बीच जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है। सूबे में गैंगस्टरों के हमले और तस्करी की बढ़ी वारदातों के मद्देनजर पुलिस पिछले दो महीनों से लगातार सोसाइटियों से लेकर शॉपिंग मॉल तक कड़ी जांच कर रही है। जिले में रविवार को छुट्टी के दिन पुलिस सिटी-1 और सिटी-2 जोन के अंतर्गत आने वाले एरिया के चप्पे चप्पे को खंगाला गया। 

विज्ञापन


एडीजीपी सुरक्षा सुधांशु एस श्रीवास्तव मोहाली में सुरक्षा प्रबंधों का खुद जायजा ले रहे हैं। पुलिस विभाग और खुफिया विभाग द्वारा मिल कर जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फेज 8 के अंतर्गत दर्शन विहार सोसाइटी में जांच की गई। थाने के एसएचओ राजेश अरोड़ा ने बताया कि स्वतंत्रा दिवस के मद्देनजर जिला पुलिस सर्च अभियान चला रही है। दर्शन विहार सोसाइटी में करीब 30 से 35 घरों में रह रहे लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस रोजाना सुरक्षा कड़ी करते हुए एरिया को नाकों से सील करते हुए छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम

मोहाली स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट, भीड़भाड़ वाले बाजार, रेलवे स्टेशन को खासतौर पर सुरक्षा के घेरे में लिया गया है। खुफिया विभाग द्वारा विशेष  रूप से  सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया गया है। लिहाजा, प्रमुख धरोहरों और स्थानों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed