फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali : Now not just officers, common people will also decide how development will happen

मोहाली : अब सिर्फ अधिकारी ही नहीं, आम लोग भी तय करेंगे कैसे होगा विकास

Fri, 26 Feb 2021 01:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mohali : Now not just officers, common people will also decide how development will happen
मोहाली। अब जिले के विकास के लिए सरकार ही नहीं शहर के लोग भी अहम भूमिका निभा पाएंगे। जिला प्रशासन ने अब जिले के विकास कार्यों को लेकर बनाई जाने वाली योजनाओं में सीधे आम लोगों को भी हिस्सेदार बनाने का फैसला किया है। इसमें खास बात यह है कि लोगों को सुझाव देने के लिए जिला प्रशासन के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि वह कहीं भी बैठकर ऑनलाइन अपना सुझाव भेज पाएंगे। इस सुझाव पर सीधे डीसी गिरीश दियालन भी नजर रखेंगे और लोगों को इस दिशा में किए गए कामों के बारें में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले को पंजाब का नंबर एक जिला बनाने की दिशा में प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के बारे में बताने का अधिकार है और लोग अब अपने अहम मामलों के बारे में अपने सुझाव मेल आईडी- dcmohali1@gmail.com पर भेज सकते हैं। वहीं, जिन मुद्दों के बारे में लोग सुझाव दे सकते हैं उन मुद्दों के बारे में डीसी ने कहा कि चुनौतियां या समस्याएं जिनको लोग उजागर करना चाहतें हैं वह निजी नहीं होनी चाहिए। सभी मुद्दे बड़े जनतक हितों से संबंधित होने चाहिए। वहीं लोगों के सुझावों में तत्काल मुद्दे या वह सुझाव शामिल किए जा सकते हैं जो लंबे समय के लिए लोगों के लिए सिद्घ हो सकें। यह सुझाव सेहत संभाल, आवाजाही, वातावरण, भोजन और पोषण, सुरक्षा, शिक्षा, औद्योगिक क्षेत्र या अन्य क्षेत्र के हो सकते हैं। इस ओर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली ट्राइसिटी का सबसे उभरता हुआ शहर है। कई नामी कंपनियां, यूनिवर्सिटीज और कॉलेज मोहाली में दस्तक दे चुके हैं। यहां तक कि लॉकडाउन के बीच भी गमाडा की ओर से की गई प्रॉपर्टी की नीलामी में भी एनआरआई लोगों ने जमकर दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने मोहाली में करोड़ों रुपये का निवेश भी किया है। इतना ही नहीं एयरपोर्ट रोड पर चौक के किनारे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर भी बसने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड बनेगा मोहाली की लाइफ लाइन
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट रोड अब मोहाली की लाइफलाइन बनेगा। क्योंकि यह रोड शहर के बाहरी हिस्से से होकर जाता है और दूसरा इस रोड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लोगों को दिल्ली अंबाला जाने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ता। लोग सीधे ही पीआर-7 रिंग रोड से होते हुए जीरकपुर से होकर दिल्ली निकल जाते हैं। इतना ही नहीं इस रोड के दोनों ओर कई नामी कंपनियों के शोरूम, मैरिज पैलेस और रिहायशी प्रोजेक्ट स्थापित हो रहे हैं और गमाडा इस रोड पर एक नया शहर भी बसाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed