फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mohali : Get ready for the job .. Registration starts, employment fair will be held from 22 to 30 April

मोहाली : नौकरी के लिए हो जाइए तैयार.. रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 से 30 अप्रैल तक पांच जगह लगेगा रोजगार मेला

Sat, 10 Apr 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Mohali : Get ready for the job .. Registration starts, employment fair will be held from 22 to 30 April
मोहाली। कोविड काल में नौकरी की तलाश में जो युवा सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेलों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। जिन्होंने अभी तक विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो उनके हाथ से यह मौका निकल सकता है।
विज्ञापन

जिले में 22 से 30 अप्रैल तक 7वें रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में किस्मत आजमाने के लिए आवेदक को अपना नाम www.pgrkam.com पर रजिस्टर करना होगा। यह जानकारी डीसी गिरीश दियालन ने दी। 22 से 30 अप्रैल तक मोहाली में 5 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए एडीसी राजीव गुप्ता ने बताया कि जिन आवेदकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आवेदन कर दें। दिए गए लिंक पर क्लिक कर रोजगार मेले के लिए आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार इस संबंध में किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर- 78142-59210 पर फोन कर जिला ब्यूरो ऑफ इंप्लाइमेंट एंड बिजनेस मोहाली से संपर्क कर सकते हैं। एडीसी ने बताया कि आवेदक के नाम रजिस्टर करने के बाद हॉल टिकट जनरेट हो जाएगी। इसके इस्तेमाल से आवेदक पांच कंपनियों में इंटरव्यू दे सकेगा। जिले में लगने जा रहे इस 7वें रोजगार मेले में एक्सिस बैंक, आईसीआई बैंक सहित स्वराज व अमेजॉन जैसी नामी कंपनियां पहुंच रही हैं। इस दौरान कोविड के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

कब, कहां लगेगा रोजगार मेला
- फेज 6 सरकारी कॉलेज
23 अप्रैल - रयात बाहरा कॉलेज
26 अप्रैल - सरकारी कॉलेज डेराबस्सी
28 अप्रैल - फेज 3ए खालसा कॉलेज
30 अप्रैल - सीजीसी लांडरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed